Table of Contents
ToggleRelatedPosts
चंडीगढ़ – लंबे इंतजार के बाद अंतत: विधानसभा की विशेषाधिकार कमेटी ने अकाली दल के प्रधान और विधानसभा में अकाली दल विधायक दल के नेता सुखबीर बादल और लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को तलब कर लिया है। इन दोनों ही नेताओं को 6 फरवरी को विधानसभा की विशेषाधिकार कमेटी के समक्ष पेश होना होगा। वहीं, अकाली दल ने इसे लेकर विरोध करना शुरू कर दिया है। अकाली सांसद व नेता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा का कहना है कि यह सरासर गलत है। बता दें कि सुखबीर बादल और लोक इंसाफ पार्टी के सिमरजीत सिंह बैंस के विरुद्ध 23 जून 2017 को विशेषाधिकार हनन का मामला विशेषाधिकार कमेटी को सौंपा गया था। इस दिन सरकार ने सुखबीर बादल के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव भी पारित किया था। इन दोनों ही नेताओं पर स्पीकर के विरुद्ध गलत टिप्पणियां करने का मामला था। विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पारित होने के बाद से ही सत्तापक्ष पर धड़ों में बंटा नजर आ रहा था।









