Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
अमृतसर – पंजाब के दो शहरों में मेयर चुनने की प्रक्रिया मंगलवार को निगम हाउस की पहली बैठक में हुई। यहां सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का फैसला भी हो गया। अमृतसर में मेयर की कुर्सी की दौड़ में सबसे आगे चल रहे कर्मजीत सिंह रिंटू ही नए मेयर चुने गए हैं। वहीं, रमन बक्शी को अमृतसर का सीनियर डिप्टी मेयर और यूनिस कुमार को डिप्टी मेयर चुना गया है। उधर, पटियाला नगर निगम चुनाव के बाद सर्वसम्मति से संजीवकुमार बिट्टू को मेयर, जोगिंदर योगी को सीनियर डिप्टी मेयर और विनती सेंगर को डिप्टी मेयर चुन लिया गया है। उल्लेखनीय है कि 17 दिसंबर को पटियाला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 60 में से 59 सीटें जीती थी। वहीं, एक सीट पर अकाली दल ने जीत दर्ज की थी।
Post Views: 104









