Table of Contents
ToggleRelatedPosts
मोगा , यहां के गांव बुट्टर की मेन रोड पर बने छप्पड़ में एक तेज रफ्तार इंडिका कार गिर गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक कस्बा बदनी कलां के रहने वाले थे। थाना बदनी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। हादसा रविवार देर रात हुआ। थाना बदनी कलां के एएसआइ बलधीर सिंह ने बताया कि बदनी कलां निवासी युवक मंगलजीत सिंह, मनप्रीत सिंह और धरमिंदर सिंह जगराओं से एक पार्टी में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान इनकी कार गांव बुट्टर के नजदीक पहुंची तो अंधेरा होने के कारण मेन जीटी रोड पर पड़ा मिटटी का ढेर दिखाई नहीं दिया। जब कार नजदीक पहुंची तो कार चालक संतुलत खो बैठा और मिटटी से कार को बचाने के लिए दूसरी तरफ मोड़ा तो कार पलटते हुए रोड के दूसरी और बने छप्पड़ में जा गिरी। हादसे में कार में सवार तीनो की मौत हो गई। मृतकों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच थी।









