मेलर्बनः इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान आैर ओपनर एलिस्टर कुक आॅस्ट्रेलिया में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर पर भारी पड़ गए हैं। कुक ने यहां एशेज सीरीज के चाैथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन तक 244 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए सचिन के खास रिकाॅर्ड को तोड़ दिया है। कुक ने आस्ट्रेलिया की धरती पर सचिन की एक पारी के सर्वाधिक रन बनाने का रिकाॅर्ड तोड़ा है। सचिन ने जनवरी 2004 में आॅस्ट्रेलिया के सिडनी स्टेडियम में 33 चाैकों के साथ 241 रनों की नाबाद पारी खेली थी।, वहीं अब कुक ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए मेलबर्न में 244 रनों की नाबाद पारी खेली है। इसी के साथ कुक अब ऑस्ट्रेलिया में आने वाले खिलाड़ियों की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं।













