Table of Contents
ToggleRelatedPosts
हजारीबाग- दारू थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। वो सड़क किनारे खड़ा था और इसी दौरान तेज गति से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में कार भी तीन से चार बार सड़क पर पलट गई। ड्राइवर फरार हो गया। जबकि कार सवार एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है।मृतक की पहचान शिव शंकर के रूप में की गई। कार गिरिडीह से रांची जा रही थी और इसी दौरान हजारीबाग में यह हादसा हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिव शंकर सड़क किनारे खड़ा था। इसी बीच तेज रफ्तार स्वीफ्ट कार आई और अनियंत्रित होकर शिव शंकर को अपनी चपेट मे ले लिया।इसके बाद कार भी सड़क पर तीन-चार बार पलट गई। एक्सीडेंट के फौरन बाद कार ड्राइवर मौके से भाग निकला। जबकि कार सवार दूसरे व्यक्ति सत्यम को लोगों ने पकड़ लिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, सत्यम रांची का रहने वाला है।









