Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
फरीदाबाद-मुजेसर रेलवे फाटक के समीप मालगाडी की चपेट में आने के कारण 3 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों ही मुजेसर फाटक से करीब 8 सौ मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी दिल्ली की ओर से एक मालगाड़ी आ गई और तीनों युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गए। तीनों मृतकों की पहचान हो गई हैं यह सभी लोग इंदिरा कालोनी के निवासी हैं। रेलवे डीएसपी महेंद्र वर्मा का कहना हैं कि आज तकरीबन साढ़े 5 बजे मुजेसर के समीप रेलवे लाइन पार करते वक्त तीन लोग मालगाडी के चपेट में आ गए जिससे तीनों लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
Post Views: 96









