Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
चंडीगढ़– दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने गृह प्रदेश हरियाणा में राजनीतिक जड़ें मजबूत करना शुरू कर दी हैं। केजरीवाल की निगाहें हरियाणा के 2019 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर हैं। इसके मद्देनजर वह प्रदेश की भाजपा सरकार से नाराज चल रहे आंदोलनरत कर्मचारियों से संपर्क बढ़ा रहे हैं। आंदोलनरत कर्मियों के पीछे खड़े होकर वे आम आदमी पार्टी की सियायी जमीन प्रदेश में मजबूत करने की ताक में हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली में हरियाणा के आंदोलनरत गेस्ट टीचर्स के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और लंबी बात की है। केजरी की कोर टीम नौकरी गंवा चुके जेबीटी, आंदोलनरत पर उतारू कंप्यूटर टीचर्स और रोडवेज कर्मियों से भी जल्दी संपर्क साधने की तैयारी में है। केजरीवाल के पास कर्मचारियों पर डोरे डालने का सबसे बड़ा आधार दिल्ली में कर्मचारी हित में लिए गए निर्णय हैं।गेस्ट टीचर्स को पक्का करने के लिए केजरी विधानसभा में बिल पास कर चुके हैं। अन्य कच्चे कर्मियों को पक्का करने केलिए भी उन्होंने जरूरी कदम उठाए हैं। इन फैसलों को गिनाते हुए वह कर्मचारियों को आप के साथ जोड़ने का काम करेंगे। गेस्ट टीचर्स के साथ मुलाकात में केजरी ने आंदोलन को मजबूती प्रदान करने की भी बात कही है।
Post Views: 198









