छिंदवाड़ा(सुशील सिंह परिहार)- :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना वर्ष से निरंतर छात्र हित एवं राष्ट्र हित में कार्य करते आ रहा है। हम सबको ध्यान है जब कश्मीर में तिरंगे को फहराना अपराध था, उस समय कश्मीर में देश द्रोहियों के द्वारा तिरंगे को जलाया गया। 1990 में विद्यार्थी परिषद ने देश भर से दस हजार से अधिक विद्यार्थियों के साथ कश्मीर के लाल चौक में तिरंगा फहराया। आपातकाल में 650 से अधिक कार्यकर्ता मीसा बंदी बनाये गए एवं 5 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को अन्य अपराध में प्रकरण बनाकर जेल में बन्द कर दिया गया था। असम में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण असम में बन रहे अराजकता के माहौल को सुरक्षा के लिए खतरा बताकर विद्यार्थी परिषद ने सरकार का ध्यान अवैध घुसपैठ के नियंत्रण में किया। विद्यार्थी परिषद ने उस समय डिटेक्ट डिलीट डिपोर्ट का नारा दिया था। इस प्रकार छात्र हितों के साथ साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के विषयों पर भी अभाविप अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अभाविप के स्थापना दिवस पर छिंदवाड़ा नगर की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें छिंदवाड़ा नगर अध्यक्ष आनंद नेमा नगर मंत्री प्रतिमा डोहले उपाध्यक्ष इंद्रेश धुर्वे सह मंत्री सोनम मरकाम आकाश डेहरिया निशा धुर्वे अंबिका धुर्वे कार्यालय मंत्री सुमित साहू कोषाध्यक्ष कौस्तुभ चौबे नगर एसएफडी प्रमुख सुभाष सूर्यवंशी एसएफएस प्रमुख अतुल डोले कला मंच प्रमुख पायल यादव स्टडी सर्कल प्रमुख लोकेश सैलवार महाविद्यालयीन कार्य प्रमुख सागर सूर्यवंशी क्रीड़ा प्रमुख मोनिका मालवी कार्यकारिणी सदस्य अनुराधा बट्टी दीपक डेहरिया देवी तेकाम को दायित्व दिया।













