मुंबई-रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 को लेकर लोगों की उत्सुकता तो पहले से ही थी लेकिन उन्हें इस ख़बर से बहुत बड़ा झटका लगने वाला है क्योंकि इस फिल्म का टीज़र लीक हो गया है। करीब 450 करोड़ की लागत से बन रही भारत की इस सबसे महंगी फिल्म की रिलीज़ डेट भी अब तक नहीं डिसाइड हो पाई है लेकिन फिल्म की करीब डेढ़ मिनट की एक क्लिप लीक हो गई और देखते ही देखते इंटरनेट पर तूफानी गति से वायरल हो गई। हालांकि ये लीक वीडियो जो कि टीज़र का हिस्सा बताया जा रहा है, वो एक रफ़ कट है लेकिन फिर भी लोगों में इसको लेकर बहुत ही उत्सुकता है। अभी तक ये नहीं पता चला है कि लीक हुए वीडियो का सोर्स क्या है लेकिन ये माना जा रहा है कि जिस विदेशी कंपनी को फिल्म 2. 0 के स्पेशल इफेक्ट्स बनाने का ठेका दिया गया था, उसी कंपनी ने वीडियो लीक क्या होगा।













