ADVERTISEMENT
चंडीगढ़, 28 सितम्बर
पंजाब के पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज मछली पालन विभाग में तरस के आधार पर नव-नियुक्त फिशरमैन मनजीत सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपा।
लाभार्थी को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए स. खुड्डियां ने कहा कि वैसे तो अपनों के चले जाने का घाटा कभी पूरा नहीं हो सकता, परन्तु इस नियुक्ति से परिवार के दुखों को कम करने में मदद मिलेगी। कैबिनेट मंत्री ने नव-नियुक्त फिशरमैन को अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाने के लिए प्रेरित किया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के राज्य के नौजवानों को अधिक से अधिक रोजग़ार के अवसर प्रदान करने के मिशन के अंतर्गत विभाग की कार्यकुशलता में वृद्धि करने हेतु सभी खाली पद भरे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभाग में सीधे कोटे के खाली पदों पर दो मछली पालन अफ़सर और 9 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र पहले ही दिए जा चुके हैं। इसके अलावा दो फिशरमैन्ज़ को तरस के आधार पर नौकरियाँ दी गई हैं।
इस मौके पर डायरैक्टर मछली पालन श्री जसवीर सिंह, डायरैक्टर पशु पालन डॉ. संगीता तूर और विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।












