ADVERTISEMENT
पटियाला – शहर की बाबू सिंह कालोनी की रहने वाली ज्योति शर्मा (21) पुत्री विजय कुमार का शव खनौरी हैड से बरामद हुआ है। ज्योति गत 20 फरवरी से संदिग्ध हालात में लापता चली आ रही थी। ज्योति का शव भोले शंकर डायवर्ज क्लब के गोताखोरों ने भाखड़ा नहर से बाहर निकाला। ज्योति की पहचान उसके पारिवारिक सदस्यों द्वारा की गई। इसके बाद इस संबंधी थाना सिविल लाइन की पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए थाना सिविल लाइन के एस.एच.ओ. भूपिंदर सिंह ने बताया कि परिवार के सदस्यों के बयान के आधार पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।













