Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
ओटावा – कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस्पात और एल्यूमिनियम पर आयात शुल्क लगाने की योजना को शुक्रवार को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताते हुए इससे गंभीर प्रभाव पडऩे की चेतावनी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ट्रूडो ने कहा कि ट्रंप की इस योजना से कनाडा और अमेरिका दोनों देशों पर गंभीर आर्थिक प्रभाव पड़ेगा। ट्रूडो ने जारी बयान में कहा, अमेरिका का कनाडा के साथ इस्पात पर अधिशेष (सरप्लस) दो अरब कनाडाई डॉलर यानी 16 अरब डॉलर का है। इसलिए हमें दोनों देशों के बीच इस्पात और एल्यूमिनियम पर किसी भी तरह का आयात शुल्क अस्वीकार्य है।
Post Views: 130









