उत्तर कोरिया के हुआंघई में एक टूरिस्ट बस दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगे की जानकारी प्रतीक्षारत है। हालांकि, इस सड़क पर अभी काम चल रहा है और इसी दौरान खराब मौसम को भी इसकी वजह बताया जा रहा है।
मरने वालों में बीजिंग के चीनी ट्रैवल कंपनी के स्टाफ की संख्या ज्यादा है। उत्तर कोरिया में स्थित चीनी दूतावास ने इस बात की जानकारी दी। चीनी विदेश मंत्रालय ने बताया। उत्तर कोरिया न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उत्तर कोरिया में बड़ी संख्या में चीनी टूरिस्ट आते हैं, इनकी संख्या पूरे पर्यटकों का 80 प्रतिशत होता है।
चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कल शाम यह हादसा हुआ है जिसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर है। उन्होंने कहा कि चीनी राजनयिक घटनास्थल पर पहुंच गएहैं। मंत्रालय ने हताहत होने वाले लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।







