Deprecated: Use of "self" in callables is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-essential/lib/vp/autoload.php on line 126
13 मार्च से 13 अप्रैल तक चलेगा जेजेपी का सदस्यता अभियान, साढ़े 4 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य हरियाणा के हर घर तक पहुंचाएं जेजेपी का झंडा – अजय सिंह चौटाला – Ozi News
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-includes/functions.php on line 6131
  • Login
Friday, May 15, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US
Advertisement
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
Home BREAKING

13 मार्च से 13 अप्रैल तक चलेगा जेजेपी का सदस्यता अभियान, साढ़े 4 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य हरियाणा के हर घर तक पहुंचाएं जेजेपी का झंडा – अजय सिंह चौटाला

Vijesh by Vijesh
March 6, 2022
in BREAKING, HARYANA, INDIA, PUNJAB
0
13 मार्च से 13 अप्रैल तक चलेगा जेजेपी का सदस्यता अभियान, साढ़े 4 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य  हरियाणा के हर घर तक पहुंचाएं जेजेपी का झंडा – अजय सिंह चौटाला

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

वरिष्ठ नेताओं के साथ हरियाणा के सभी 90 हलकों का दौरा करेंगे जेजेपी अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला*

*अंबाला/चंडीगढ़ (जगदीप सिंह), 5 मार्च।* जननायक जनता पार्टी ने अगले एक महीने में राज्य में साढ़े 4 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। अंबाला कैंट में हुई पार्टी की राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी में कार्यकर्ताओं को 13 मार्च से 13 अप्रैल के बीच हर विधानसभा क्षेत्र में 5 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया। साथ ही अजय सिंह चौटाला पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ सभी 90 हलकों का दौरा करेंगे। जेजेपी संयुक्त कार्यकारिणी में पहुंचे वरिष्ठ नेताओं ने देश और प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा की और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि दिनों-दिन जेजेपी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेजेपी ग्रामीण क्षेत्र में पहले से ही मजबूत है। अब पार्टी को शहरी क्षेत्रों में मजबूत बनाना है और इसके लिए नगर निकाय चुनाव सुनहरा अवसर है। अजय चौटाला ने कहा कि अब पार्टी को शहरी क्षेत्रों में पूरा स्नेह मिल रहा है, जिसे हमें मजबूती के साथ और बढ़ाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह भी आह्वान किया कि पार्टी को शहरों में मजबूत कर वोट बैंक 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 51 प्रतिशत तक लेकर जाएं।

डॉ अजय सिंह चौटाला ने 13 मार्च को अपने जन्मदिन को नशे के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ते हुए ‘नशा मुक्ति दिवस’ के रूप में मनाने का आह्वान पार्टी कार्यकर्ताओं से किया। उन्होंने कहा कि आज हमें नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की जरूरत है इसलिए 13 मार्च को सभी नशा मुक्ति दिवस मनाएं। इसके साथ-साथ जन सरोकार से जुड़े कार्य जैसे रक्तदान, गरीबों की सहायता आदि जैसे भी कार्य करें।

वहीं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं से अपने घरों, गाड़ियों, साइकिल, ट्रैक्टर, बैलगाड़ी आदि पर पार्टी का झंडा लगाने का अभियान छेड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान तो पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा लेकिन जिन जगहों पर निकाय चुनाव हैं, वहां कार्यकर्ता और ज्यादा मेहनत करें। बुढ़ापा पेन्शन के बारे में फैलाए जा रहे भ्रम को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी बुजुर्ग को पेन्शन पाने में दिक्कत हुई है तो कार्यकर्ता गांव या नजदीकी कस्बे के अटल सेवा केंद्र पर जाकर उन बुजुर्गों का पहचान पत्र अपडेट करवाएं। डिप्टी सीएम ने राज्य में सरसों और गेहूं की खरीद मंडियां दोगुनी कर दी गई हैं और जरूरत पड़ी तो इन फसलों की खरीद समय से पहले की जाएगी।

जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने सभी जिलों के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पार्टी के सामान्य सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए घर-घर जाकर हर वर्ग, हर क्षेत्र के लोगों को पार्टी से जोड़ें और 13 मार्च से 13 अप्रैल के बीच प्रदेश भर में साढ़े चार लाख लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएं। उन्होंने आगामी नगर निकाय चुनाव के संबंध में कहा कि पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और कार्यकर्ता सभी चुनावी शहरों में तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने गठबंधन सरकार का 75 प्रतिशत रोजगार कानून, पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत और राशन डिपुओं में 33 प्रतिशत हिस्सेदारी जैसे कई ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए आभार व्यक्त किया। जेजेपी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़ ने कहा कि हमारे लिए बेहद गर्व की बात है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने पार्टी का झंडा-डंडा और फंड सब कुछ त्याग कर नई पार्टी जेजेपी का गठन किया और आज यह पार्टी जनहित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक बंटवारे में ऐसा बड़ा भाई कहीं देखने को नहीं मिलेगा जो अपना सब कुछ छोटे भाई को देकर आगे बढ़ा हो। डॉ बांगड़ ने कहा कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत 10 साल की सजा काटने के बावजूद डॉ अजय सिंह चौटाला की यह बड़ी सोच है कि ईश्वर उनके दुश्मनों को भी जेल का मुंह ना दिखाए।

कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पिछले दिनों प्रदेशभर में सफाई अभियान की शुरुआत की गई थी, जिसमें जेजेपी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि जेजेपी राजनीतिक पार्टी होने के साथ-साथ जन सरोकार के कार्यों में अपनी पूरी भागीदारी रखती है। राज्य मंत्री अनूप धानक, विधायक ईश्वर सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी ने आह्वान किया कि हमें सबको साथ लेकर आगे बढ़ना हैं और पार्टी को मजबूती प्रदान करनी है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता तेलूराम जोगी, अनंतराम तंवर, चेयरमैन एवं विधायक रामकरण काला, विधायक अमरजीत ढांडा, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, शीला भ्याण, बहन फूलवती, पूर्व विधायक सूरजभान काजल, भाग सिंह छातर, कृष्ण कंबोज, पिरथी नंबरदार, सतविंदर राणा, रामबीर पटौदी, रमेश खटक समेत पार्टी की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी-प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला संयोजक, सभी जिला प्रधान, हलका प्रधान, सभी जिला और टीवी प्रवक्ता आदि मौजूद रहे।

Post Views: 52
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40
Previous Post

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से बरवाला क्षेत्र के लोगों के एक प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

Next Post

इंडियन मीडिया एसोसिएशन ने डीएसपी शीतल सिंह, डॉ. सुनील सादिक व एएसआई रविन्द्र सैनी को किया सम्मानित.

Next Post
इंडियन मीडिया एसोसिएशन ने डीएसपी शीतल सिंह, डॉ. सुनील सादिक व एएसआई रविन्द्र सैनी को किया सम्मानित.

इंडियन मीडिया एसोसिएशन ने डीएसपी शीतल सिंह, डॉ. सुनील सादिक व एएसआई रविन्द्र सैनी को किया सम्मानित.

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited .