छिंदवाड़ा(सुशील सिंह परिहार)- हरिओम एजुकेशन एंड मल्टीपरपज सोसायटी द्वारा स्थापित संत श्री आशारामजी गुरुकुल में 14 सितंबर 2022 को हिंदी दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र – छात्राओं ने हिंदी कविता, कबीर के दोहे ,और हिंदी भाषा का महत्व बताया। इस अवसर पर संचालिका सुश्री नीता साहू तथा गुरुकुल प्राचार्य श्री संदीप गोंडाने ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा का हमारे जीवन में क्या महत्व है? यह बताया। हिंदी हमारे जनमानस की भाषा है। यह हमारी राष्ट्रभाषा कब से हुई इस बारे में विस्तार से अपने विचार प्रकट किए और सभी को हिंदी दिवस की शुभकामना देते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस कार्यक्रम में गुरुकुल एवं आश्रम समिति के अध्यक्ष माननीय श्री शंकरलाल अग्रवाल जी, कोषाध्यक्ष श्री चोइथराम गोप्लानी जी, श्री भगत ठकरानी जी, संत श्री आशारामजी आश्रम संचालक श्री पंकज भाई एवं आश्रम के वरिष्ठ साधक श्री पप्पू भाई ने विद्यार्थियों को बधाई प्रेषित की है।
