झाँसी(डॉ पुष्पेंद्र सिंह चौहान)-आज झांसी स्थित संत श्री आसाराम जी बापू आश्रम में गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर सर्वप्रथम साधकों ने पादुका पूजन किया तत्पश्चात अपने गुरुदेव का मानस पूजन किया फिर सभी सादर भक्तों ने अपने प्रातः स्मरणीय गुरुदेव की पावन वाणी का श्रवण किया एवं सभी साधक भक्तों ने गरीबों को निशक्त जनों को भोजन प्रसादी का वितरण किया इस अवसर पर बापू जी के प्यारे सेवाभावी साधकों दिनेश भाई, संतोष पटसारिया,देवकरण तिवारी, बान सिंह पाल, आर. पी.खरे,दयाराम साहू,सुशील बहिन,लता बहिन,प्रीति,द्रोपदी,डोली,नम्रता,चंद्रकांती,सुधा,विनीता,पार्वती सहित सैकड़ों की संख्या में साधक उपस्थित रहे।
