Deprecated: Use of "self" in callables is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-essential/lib/vp/autoload.php on line 126
29 मई को कुरुक्षेत्र में होने वाली रैली एक धर्मयुद्ध का ऐलान होगी : गुरचरण सिंह हरियाणा बदलाव के लिए तैयार है : गगनदीप सिंह कपूर – Ozi News
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-includes/functions.php on line 6131
  • Login
Friday, February 27, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US
Advertisement
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
Home BREAKING

29 मई को कुरुक्षेत्र में होने वाली रैली एक धर्मयुद्ध का ऐलान होगी : गुरचरण सिंह हरियाणा बदलाव के लिए तैयार है : गगनदीप सिंह कपूर

Jagdeep Singh by Jagdeep Singh
May 21, 2022
in BREAKING
0

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

आम आदमी पार्टी की जिला अम्बाला ईकाई के प्रधान गुरचरण सिंह ने कहा कि 29 मई को कुरुक्षेत्र में होने वाली पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की रैली मौजूदा गठबंधन सरकार के खिलाफ एक धर्मयुद्ध का ऐलान होगी। उनका कहना है कि कुरुक्षेत्र की पावन धरती पर केजरीवाल की ओर से उस दिन बदलेगा हरियाणा का आगाज किया जाएगा जोकि आने वाले दिनों में राज्य के प्रत्येक कोने में आमजन तक पहुंचेगा। उस दिन के बाद राज्य का हर एक आम आदमी इस सरकार को बदलने के आप के संकल्प का भागीदार बनकर वहां से जाएगा और इसका असर राज्य में होने वाले हर एक छोटे बड़े चुनाव में देखने को मिलेगा।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला अम्बाला संगठन मंत्री गगनदीप सिंह कपूर ने कहा कि 29 मई को कुरुक्षेत्र की धरती से अब बदलेगा हरियाणा रैली से प्रदेश में आम लोगों की लड़ाई के लिए आप का शंखनाद होगा। इस रैली में आप के संयोजक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पहुंच रहे हैं। प्रदेशभर के आम लोगों में रैली को लेकर उत्साह बना हुआ है। देश प्रदेश की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से त्रस्त और हताश है। वर्तमान हालात में शिक्षा कहने को मौलिक अधिकार है। लेकिन जिस तरह सरकार की नीतियों के कारण शिक्षा का बाजारीकरण कर इसे बिजनेस बना दिया गया है। उससे आमजन का बच्चा अच्छी शिक्षा नहीं ले पा रहा है। आज दिल्ली की आप सरकार की शिक्षा और स्वास्थ्य नीति पूरे देश के लिए नजीर बनी है। गगनदीप सिंह कपूर ने कहा कि आज प्रदेश के हर नागरिक को आप को ही उम्मीद की किरण से देख रही है। मौजूदा सरकार सांप्रदायिकता के दम पर लोगों को बांटकर भाईचारा खराब कर वोट बैंक की राजनीति कर रही है। जबकि शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का देश प्रदेश में जिस तरह दिवाला पिटा हुआ है। अपनी नाकामियों से ध्यान भटकाने के प्रयास किए जा रहे हैं। गगनदीप सिंह कपूर ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी में हरियाणा टॉप कर रहा है। लाखों युवा नौकरियों की लालसा में बार बार भर्ती कैंसिल होने से ओवरएज होकर घर बैठने को मजबूर हैं। गगनदीप सिंह कपूर ने कहा कि प्रदेश की जनता पूरी तरह बदलाव का मूड बना चुकी है। दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा में भी आप की आंधी चल रही है। गगनदीप सिंह कपूर ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचकर आम जनता की इस लड़ाई में आहुति डालने की अपील की।

रैली में प्रदेश के हर कोने से आमजन की भागीदारी होगी। लोग इस बार जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर वोट विकास के नाम पर देंगे। दिल्ली पंजाब बदलने के बाद अब हरियाणा बदलने की बारी है। दिल्ली में किए गए विकास कार्यों को लेकर पंजाब में बदलाव देखने को मिला है अब हरियाणा भी बदलाव के लिए तैयार है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष दिलबाग सिंह काला कैंट, जगदीप सिंह नॉर्थ जोन उपाध्यक्ष पृथ्वी सिंगल, अमरजीत सिंह संधू, राकेश यादव, डीपी सिंह साहनी, ईश्वर सिंह बब्याल, सुरेंद्र पाल चहल और राजू शर्मा बब्याल भी मौजूद रहे।

Post Views: 54
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40
Previous Post

पटियाला के 55 प्राईवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी -फीस एक्ट का उल्लंघन और अन्य कमीयां करके की गई कार्यवाही: डिप्टी कमिशनर

Next Post

डा. भैरवी भट्ट ने सितार पर अपनी उंगलियों के जादू के साथ श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

Next Post
डा. भैरवी भट्ट ने सितार पर अपनी उंगलियों के जादू के साथ श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

डा. भैरवी भट्ट ने सितार पर अपनी उंगलियों के जादू के साथ श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited .