Skip to content
  • HOME
  • CONTACT US
  • PUNJAB
  • INDIA
  • WORLD
  • POLITICS
  • HARYANA
  • HOME
  • CONTACT US
  • PUNJAB
  • INDIA
  • WORLD
  • POLITICS
  • HARYANA

पटियाला के 55 प्राईवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी -फीस एक्ट का उल्लंघन और अन्य कमीयां करके की गई कार्यवाही: डिप्टी कमिशनर

  • अब आप की बारीः फीस एक्ट- 55 प्राईवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी

    पटियाला, 21 मई (प्रेस की ताकत ब्यूरो): डिप्टी कमिशनर साक्षी साहनी ने बताया कि पिछले दिनों जिला शिक्षा अफसर का नेतृत्व में पटियाला के प्राईवेट स्कूलों का निरीक्षण किया गया और कमियों निकाले जाने पर 55 प्राईवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गए हैं। उन्होनंे बताया कि पंजाब सरकार के दिशा निर्देशों के अंतर्गत की गई चैकिंग के दौरान फीसों समेत ओर कई अन्य कमियां निकलने वाले स्कूलों को नोटिस जारी किये गए हैं।
    साक्षी साहनी ने बताया कि पंजाब रैगूलेशन आफ फी अन -एडिड ऐजुकेशनल इंस्टीटयूशनल एक्ट के अंतर्गत जिला शिक्षा अफसर की तरफ से सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल और हैड मास्टरों की बनाई गई निरीक्षण टीम की तरफ से प्राईवेट स्कूलों की चैकिंग की गई थी।
    उन्होनंे बताया कि किये गए निरीक्षण दौरान यह सामने आया कि इन स्कूलों की तरफ से फीस एक्ट -2016 का उल्लंघन की गई है, इस लिए सम्बन्धित स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी करके पूछा गया है क्यों न उनके विरुद्ध पंजाब रैगूलेशन आफ फी अन -एडिड ऐजुकेशनल इंस्टीट्यूशनल एक्ट -2016 की धारा 14 (1) और 14(4) के अंतर्गत कार्यवाही की जाये।
    डिप्टी कमिशनर ने बताया कि जिन स्कूलों को नोटिस जारी किये गए हैं, उन को अपना जवाब एक हफ्ते के अंदर -अंदर देने की हिदायत की गई है। यदि स्कूलों की तरफ से एक हफ्ते में अपना जवाब पेश नहीं किया जाता तो ऐसी सूरत में एक्ट की धारायें के अंतर्गत एक तरफा कार्यवाही की जायेगी।

Tagged 10 Best Schools in Patiala With Location & Admission, 100 Best Private Schools in Patiala Punjab, Best CBSE School in Patiala, Best Private School in Patiala - Dr. Rajdeep Singh, Best Private Unaided Schools in Patiala 2022, Federation of Private Schools and Associations of Punjab, First private school of Patiala Archives, List of Private Schools in Patiala, LIST OF SCHOOLS IN PATIALA DISTRICT, List of Top 10 Best Schools in Patiala 2022 Ranking, PATIALA School List, private school teacher jobs in patiala, Show cause notices to 1 more private schools in Patiala, Surprise checking in patiala private schools, Top Schools In Patiala - Best Near Me, Top ten cbse schools in Patiala
Ozi News

Ozi News Channel

All rights reserved