पटियाला, 25 अप्रैल (पीताम्बर शर्मा) : हिन्दू सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा श्री हिन्दू तख्त के धर्माधीश जगद्गुरु पंचानंद गिरि महाराज ने कहा कि संतों पर हो रहे हमले खतरे की घंटी है। होशियारपुर शहर के सूरज नगर में बनी मिश्र कुटिया में गत रात्रि करीब 10 बजे 65 वर्षीय स्वामी पुष्पेन्द्र जी महाराज को आश्रम में 2 लुटेरों ने बंधक बनाकर लूटपाट की, और स्वामी पुष्पेन्द्र महाराज को घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने शोर मचने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया और पुलिस को सूचना दी। सिर पर टांके व अन्य उपचार के बाद स्वामी पुष्पेन्द्र की हालत स्थिर देखते हुए उन्हे अस्पताल से छुटटी दी गई।
जगद्गुरु पंचानंद गिरि महाराज ने कहा कि स्वामी पुष्पेन्द्र महाराज ने बताया कि रात जब वे करीब 10 बजे सोने की तैयारी में थे तभी किसी व्यक्ति ने दरवाजा खटखटाया जैसे ही उन्होनें आश्रम का दरवाजा खोला। मुंह पर कपड़ा बांधे 2 व्यक्ति ने थैले से उनका पूरा मंुह ढक दिया तथा उनके सिर पर चाकु से वार किये। जिससे वे घायल हो गए। उन लुटेरों ने आश्रम में लूटपाट की और मौके से फरार हो गए।
पंचानंद गिरि ने कहा कि दोषी खुलेआम घूम रहे हैं, पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी है। पंजाब सरकार से मांग करते हुए पंचानंद गिरि ने कहा कि दोषियों को अतिशीघ्र गिरफतार किया जाए तथा स्वामी पुष्पेन्द्र जी महाराज की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *