शिव सेना हिंदुस्तान की धार्मिक शाखा श्री राम हनुमान सेवा दल जो कि लगातार 13 वर्षों से श्री काली माता मंदिर के प्रांगण में प्रभु श्री राम जी का संकीर्तन तथा हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है प्रत्येक मंगलवार की भांति इस मंगलवार को भी श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया इस बार व्यासपीठ पर विराजमान प्रसिद्ध भजन गायक श्री भरत भूषण जी ने श्री हनुमान चालीसा का पाठ तथा प्रभु संकीर्तन विधि पूर्वक किया श्री भरत भूषण जी ने बताया कि
सीता जी का समाचार लेकर सकुशल वापस पहुंचे श्री हनुमान की हर तरफ प्रशंसा हुई, लेकिन उन्होंने अपने पराक्रम का कोई किस्सा प्रभु राम को नहीं सुनाया। यह हनुमान जी का बड़प्पन था,जिसमे वह अपने बल का सारा श्रेय प्रभु राम के आशीर्वाद को दे रहे थे। प्रभु श्रीराम के लंका यात्रा वृत्तांत पूछने पर हनुमान जी जो कहा उससे भगवान राम भी हनुमान जी के आत्ममुग्धताविहीन व्यक्तित्व के कायल हो गए।
श्री भरत भूषण जी ने मंच से श्री राम हनुमान सेवा दल की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी को बताया कि जिस प्रकार भगवान श्री हनुमान जी ने लंका में बहुत कुछ करने के बाद भी अपनी प्रशंसा ना करके प्रभु कृपा समझ कर प्रभु का कार्य किया उसी प्रकार से सभी पदाधिकारी प्रभु की कृपा समझकर के श्री राम हनुमान सेवादल के पद पर काम करें
इस अवसर पर श्री राम हनुमान सेवा दल के जिला कार्यकारिणी का नया गठन किया गया पुरुष विंग में साहिल को शहरी प्रधान तथा महिला विंग में श्रीमती हेमा श्रीवास्तव को शहरी प्रधान नियुक्त किया गया उनके साथ उनकी समस्त टीम को भी माता की चुनरी दे कर के श्री राम हनुमान सेवा दल में स्वागत किया गया
इस अवसर पर शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय प्रमुख श्री राम हनुमान सेवा दल के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री पवन कुमार गुप्ता पंजाब उपप्रधान श्री क्षमाकांत पांडे पंडित बद्री प्रसाद शास्त्री तथा राम हनुमान सेवा दल के सभी पदाधिकारी जगदीश रायका पंजाब चेयरमैन हनुमान सेवा दल, श्री श्रीचंद् शर्मा खजांची ,राजकुमार बिट्टू , श्री रमेश कंबोज श्री बलराम शर्मा श्रीमती नीलम शर्मा जिला प्रधान श्रीमती वर्षा रानी उपप्रधान श्रीमती शीला देवी श्रीमती सुनीता रानी श्रीमती रक्षा देवी रानू देवी रजत कुमार श्री हनुमान सेवा दल के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे
