Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in
/home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line
40
गांधीनगरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के साथ ही सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी कांग्रेस के लिए ‘करो या मरो की जंग’और 2019 के लोकसभा चुनाव का ‘सेमीफाइनल’ तक करार दिए जा रहे गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में आज राज्य के उत्तर और मध्यवर्ती क्षेत्र के 14 जिलों की 93 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो गया।वित्त मंत्री अरूण जेटली ने वेजलपुर तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने नाराणपुरा में मतदान किया। हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी ने अभी मतदान करना है। मोदी अहमदाबाद के राणिप क्षेत्र में निशान विद्यालय बूथ पर मतदान करेंगे जबकि पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी शाहपुर के हिंदी विद्यालय से वोट डालेंगे। पहले चरण की तुलना में सुबह आज अधिक ठंड होने के बावजूद मतदान शुरू होने के पहले से ही कई स्थानों पर मतदाताओं की लंबी कतारे दिख रही हैं।
Post Views: 39