Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in
/home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line
40
नई दिल्लीः गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के बाद दिल्ली में आज भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह,लालकृष्ण आडवाणी समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। बैठक में मोदी ने आज पार्टी के संसदीय दल की बैठक में साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत के लिए देशभर में बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव के दौरान कई बड़े नेता साथ छोड़कर चले गए लेकिन इन सबके बीच पार्टी मजबूती से खड़ी रही क्योंकि चुनावों में पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने कड़ी मेहनत की। अपने संबोधन के दौरान मोदी एक नहीं बल्कि तीन बार भावुक हुए।उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं को एकसाथ रहने का संदेश दिया और कहा कि जनता तक सरकार की नीतियों को पहुंचाया जाए। बता दें कि बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज की भी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। भाजपा अध्यक्ष ने संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री को लड्डू खिला कर जीत की बधाई दी और उनका अभिनंदन किया। इ
Post Views: 50