Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in
/home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line
40
जालंधर: निगम चुनावों के अंतर्गत लगातार एक पार्टी दूसरी में सेंध लगाने में लगी है। इसी के तहत इन दिनों आम आदमी पार्टी में सेंध लगाने की फिराक में कांग्रेस है। सूत्रों की मानें तो सैंट्रल हलका के एक अहम ‘आप’ नेता की कांग्रेसी नेताओं से गुप्त बैठकों की खबरें सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार उक्त नेता का कांग्रेस में अच्छा प्रभाव रहा है। निगम चुनावों के चलते कांग्रेस ने जहां अकाली दल को कई झटके दिए हैं, वहीं ‘आप’ को कोई खास झटका नहीं लग पाया है। इसी के चलते सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने ‘आप’ के एक बड़े नेता के साथ कई बैठकें की हैं, पर ‘आप’ नेता द्वारा कांग्रेस में आने के लिए एक अहम पद की मांग पर अडऩे के कारण पार्टी के बड़े नेताओं ने अभी इस सारे मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। उधर, मामले के बारे में ‘आप’ के प्रवक्ता एच.एस. वालिया से बात की तो उनका कहना था कि ‘आप’ का कोई भी नेता कांग्रेस या किसी और पार्टी में नहीं जा रहा है।
Post Views: 45