Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in
/home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line
40
जालंधरः 17 दिसंबर को नगर निगम चुनाव के बाद शहर के छठे निगम सदन में पुरुषों के मुकाबले पहली बार महिला पार्षर्दों की संख्या ज्यादा होगी। सरकार की ओर से पहली बार नगर निगम चुनावों में महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देने के बाद यह स्थिति उभर कर सामने आई है। महिला उम्मीदवार महिला आरक्षित 40 में से 39 वार्डों के अलावा 12 अन्य जरनल वार्डों यानी कुल 51 वार्डों से चुनाव लड़ रही हैं। जनरल वार्डों में से भी दो-तीन महिलाओं की जीत तय मानी जा रही है। ऐसे में निगम के आने वाले हाऊस में 50 फीसद से ज्यादा महिला पार्षद होंगी। 80 वार्डों में से दो वार्ड ऐसे हैं, जहां पर महिला आरक्षित वार्ड पर पुरुषों व जरनल वार्ड में महिलाओं ने ही दावेदारी की है। वार्ड नंबर 40 महिला आरक्षित होने के बावजूद इस वार्ड से किसी भी पार्टी ने महिला उम्मीदवार उतारने की बजाए पुरुष उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं वार्ड नंबर 69 जरनल वार्ड होने के बावजूद इस वार्ड से पार्टियों ने महिला उम्मीदवार ही उतारी हैं।
Post Views: 40