Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in
/home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line
40
नई दिल्ली – इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) का 11वां सत्र सात अप्रैल से 27 मई तक चलेगा और इसके उदघाटन मैच और फाइनल मैच दोनों की मेजबानी मुंबई करेगा। आइपीएल गवर्निग काउंसिल ने सोमवार को यह जानकारी दी। उदघाटन समारोह मुंबई में छह अप्रैल को होगा। आइपीएल गवर्निग काउंसिल ने इसके साथ ही मैचों के समय में बदलाव करने का प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स का आग्रह भी मान लिया है। अब रात आठ बजे शुरू होने वाला मैच शाम सात बजे से, जबकि दोपहर बाद चार बजे से शुरू होने वाला मैच शाम पांच बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। आइपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा, ‘प्रसारकों ने मैचों के समय में बदलाव करने का आग्रह किया था और आइपीएल गवर्निग काउंसिल ने सैद्धांतिक तौर पर इसे स्वीकार कर लिया है। मैचों के रात आठ बजे शुरू होने से वह देर रात तक खिंच जाते हैं। जहां तक सप्ताहांत में होने वाले दो-दो मैचों का सवाल है तो चार बजे वाला मैच अब पांच बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा। इससे दोनों मैचों के प्रसारण समय में टकराव होगा, लेकिन प्रसारक ने कहा कि उसके पास दोनों मैचों का एक साथ प्रसारण करने के लिए पर्याप्त चैनल हैं।’
Post Views: 44