Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in
/home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line
40
जालंधर : गत दिनों मथुरा के बी.एस.एफ. मुख्यालय में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में अकाल तख्त ने दिल्ली एस.जी.पी.सी. को जांच करने के निर्देश दिए थे। जांच कमेटी ने आज अपनी रिपोर्ट अकाल तख्त को सौंपी और अब 2 दिनों में गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप मथुरा बी.एस.एफ. मुख्यालय पहुंच जाएंगे। इस संबंध में जब अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले उन्होंने बी.एस.एफ. के उच्चाधिकारियों से गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को लेकर रोष व्यक्त करते हुए कहा था कि जब तक अकाली तख्त जांच कमेटी की पूरी रिपोर्ट नहीं सौंपती तब तक गुरु साहिब के स्वरूप मथुरा बी.एस.एफ. हैडक्वार्टर नहीं भेजे जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी डी.एस.जी.पी.सी. के धर्मप्रचार कमेटी के चेयरमैन परमजीत सिंह राणा को सौंपी गई थी। मामले बारे परमजीत सिंह राणा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जत्थेदार अकाल तख्त के निर्देशानुसार मथुरा में बेअदबी वाले स्थान पर गुरुद्वारा रकाबगंज के ग्रंथी परमजीत सिंह को भेजा गया था।
Post Views: 59