No Result
View All Result
Friday, May 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
Home Ambala

विश्व शांति सेवा एवं सम्मान संगठन की ओर से लगाए गए मेडिकल कैंप का भी लोगों ने भरपूर लाभ उठाया

Jagdeep Singh by Jagdeep Singh
April 4, 2022
in Ambala
0
विश्व शांति सेवा एवं सम्मान संगठन की ओर से लगाए गए मेडिकल कैंप का भी लोगों ने भरपूर लाभ उठाया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • LinkedIn
  • Copy Link

आज चैत्र नवरात्रि की द्वितीय प्रभात बेला में मां ब्रह्मचारिणी स्वरूप का ध्यान करते हुए श्री महाकाली मां दुखभंजनी मंदिर में आए हुए भक्तों ने मां की आराधना कर मां भगवती की कृपा प्राप्त की। मंदिर के आचार्य पंडित श्री पंकज शर्मा जी ने बताया कि आज के दिन मां भगवती जी का भक्तों द्वारा दूध से विशेष स्नान किया जाता है। सुबह ठीक 5:00 बजे मंत्रोच्चारण के साथ पंचामृत स्नान के पश्चात माता जी को दूध से स्नान करवाया गया जिसमें भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और मां भगवती की कृपा प्राप्त की। 12:00 बजे तक भक्तों द्वारा मां को अर्पण किए गए दूध को खीर रुप में प्रसाद बनाकर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। 12:00 बजे मां वैष्णो देवी से आई ज्योत और माता जी के स्वर्ण मुकुट की शोभा यात्रा मंदिर से आरंभ होकर शहर के विभिन्न बाजारों से चली जिस का भव्य स्वागत अनेक स्थानों पर हुआ जिसमें जैन स्कूल के पास, जग्गी गार्डन, बलदेव कैंप, श्री राम कंपलेक्स ,मॉडल टाउन सेक्टर 9 से होते हुए नयाबांस और हीरा नगर कॉलोनी इत्यादि अनेक जगहों पर भ्रमण करते हुए शोभा यात्रा मंदिर पहुंची। संध्या कालीन आरती में कोतवाली बाजार के सुप्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंडल की ओर से मां के चरणों में हाजिरी भरते हुए मां भगवती का गुणगान किया गया। मंदिर प्रांगण में विश्व शांति सेवा एवं सम्मान संगठन की ओर से लगाए गए मेडिकल कैंप का भी लोगों ने भरपूर लाभ उठाया। मंदिर में आए हुए श्रद्धालुओं ने अति हर्षोल्लास के साथ मां के जयकारे लगाते हुए आज की मां के सुंदर स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Post Views: 57
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • LinkedIn
  • Copy Link
Previous Post

विश्व शांति सेवा एवं सम्मान संगठन अम्बाला शहर ईकाई ने अम्बाला की बेटी दीक्षा मक्कड़ को उनकी उपलब्धियों हेतु किया सम्मानित

Next Post

प्रदेश सरकार द्वारा पेंशनर्ज की जायज मांगों को लगातार की जा रही है उपेक्षा – बलदेव राज

Next Post
प्रदेश सरकार द्वारा पेंशनर्ज की जायज मांगों को लगातार की जा रही है उपेक्षा – बलदेव राज

प्रदेश सरकार द्वारा पेंशनर्ज की जायज मांगों को लगातार की जा रही है उपेक्षा - बलदेव राज

Ozi News

© 2024 www.ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+91093170-88800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US

© 2024 www.ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+91093170-88800