No Result
View All Result
Sunday, May 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
Home PUNJAB

रोटरी क्लब रॉयल द्वारा लगाये विशाल मेडिकल कैंप में युवाओं ने रक्तदान कर मानव धर्म निभाया

Subash Bharti by Subash Bharti
July 26, 2021
in PUNJAB
0
रोटरी क्लब रॉयल द्वारा लगाये विशाल मेडिकल कैंप में युवाओं ने रक्तदान कर मानव धर्म निभाया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • LinkedIn
  • Copy Link

संगरूर, (सुभाष भारती): स्थानीय प्राचीन शिव मंदिर बगीची वाला में समाज सेवी और लोक भलाई को समर्पित रोटरी क्लब संगरूर रॉयल द्वारा चंडीगढ़ के प्रसिद्ध ग्रेशियन सुपर स्पैशलिटी अस्पताल के सहयोग से दिल में स्टंट डालने और दिल की बीमारियां, घुटने, चूले बदलने और रीढ़ की हड्डी, दिमाग के आप्रेशन, गुर्दे की बीमारी, हड्डियों की बीमारी, पेट की बीमारी और अन्य बीमारियों का पहला विशाल मुफ्त मेडिकल और रक्तदान कैंप रोटरी क्लब संगरूर रॉयल के अध्यक्ष संजय शर्मा ज्यूडीशरी, मुख्य सरप्रस्त राजीव जैन, कानूनी सलाहकार राकेश गर्ग, सचिव राकेश अग्रवाल, प्रोजैक्ट चेयरमैन डा. कृष्ण अग्रवाल, रूपम जैन, एम.पी. सिंह, पीयूष बांसल, पीआरओ डी.पी. सिंह, पूर्व अध्यक्ष आर.एस. ढिल्लों की देखरेख में मैस. तुलसी राम रौशन लाल और एडीकशन फिटनेस फैक्टरी संगरूर के सहयोग से लगाया गया।
इस समय सेहत की संभाल संबंधी एक सेमिनार भी करवाया गया, जिसमें अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि रोटरी क्लब की तरफ से समय-समय पर लोगों की भलाई के काम, बुजुर्गों के सम्मान और उनकी सेहत की संभाल के लिए सेमिनार लगाये जाते हैं। कोरोना महामारी दौरान संस्था की तरफ से जरूरतमंदों की सहायता की गई। इस मौके विशेष तौर पर पहुंचे स्टेट पैंशनर्स वैलफेयर एसो. के प्रदेशाध्यक्ष और कनफैडरेशन के प्रांतीय मुख्य वक्ता राज कुमार अरोड़ा ने कहा कि रोटरी क्लब रॉयल द्वारा बहुत ही प्रशंसनीय काम किया जा रहा है।
इस कैंप में 100 के करीब युवा लडक़े-लड़कियों और क्लब सदस्यों और उनके परिवारिक सदस्यों द्वारा उत्साहपूर्वक रक्तदान किया गया। इस कैंप में लड़कियों खास तौर पर डा. गुनजोत कौर, मुस्कान, कमलप्रीत कौर, कोमल,
हिमांशु शर्मा द्वारा रक्तदान के साथ-साथ मरीजों की सेवा भी पूरी लगन के साथ की गई।
माहिर डाक्टरों की टीमों में डा. अदित्या विक्रम रूईआ एम.डी. दिल के रोगों के माहिर, डा. अमितवा दत्ता एम.डी. पेट रोगों के माहिर, डा. तरूण संधू एम.डी. दिमागी रोगों के माहिर, डा. चमिन्द्रजीत सिंह दिमागी रोगों के माहिर, डा. अमर कुमार, एम.एस. आर्थो के माहिर की तरफ से 250 मरीजों का चैकअप किया गया। इस दौरान 50 मरीजों की ईसीजी और अन्य टैस्ट बिल्कुल मुफ्त किए गए।
इंजीनियर राजीव जैन चार्टर प्रैजीडेंट, राकेश गर्ग कानूनी सलाहकार, इंजीनियर राजेश अग्रवाल सचिव व पीआरओ डी.पी. सिंह ने बताया कि कैंप में आये मरीजों के आप्रेशन रोटरी क्लब के सहयोग से बहुत ही कम खर्च पर किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को दवाएं भी मुफ्त दी जाएंगी। इस मौके पर अभिषेक जैन, अमित सिंगला, राजेश सिंगला, परमिन्द्र कुमार, संजय प्रधान, एस.के. सलूजा, बिक्की, यशपाल खुराना आदि के इलाव बड़ी संख्या में मैंबर और शहर निवासी मौजूद थे। संजय शर्मा जोकि सामाजिक और धार्मिक नेता भी हैं, ने कैंप में दिए गए सहयोग के लिए समूह शहर निवासियों का धन्यवाद व्यक्त किया।

Post Views: 45
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • LinkedIn
  • Copy Link
Previous Post

ਪੰਜਾਬ ਦੇ 16 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ `ਚ ਬਿਰਧ ਘਰ ਖੋਲ੍ਹਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਗ੍ਰਾਂਟ : ਅਰੁਨਾ ਚੌਧਰੀ

Next Post

गुरुकुल में ऑनलाईन प्रतियोगिता सम्पन्न

Next Post
गुरुकुल में ऑनलाईन प्रतियोगिता सम्पन्न

गुरुकुल में ऑनलाईन प्रतियोगिता सम्पन्न

Ozi News

© 2024 www.ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+91093170-88800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US

© 2024 www.ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+91093170-88800