गुरसराय, झाँसी(डॉ पुष्पेंद्र सिंह चौहान)-जे.एन. महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम द्वितीय तृतीय संयोजन में महात्मा गांधी जयंतीके शुभ अवसर पर आज स्वच्छता अभियान के अंतर्गत प्लाग रन कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी.एस. यादव ने हरी झंडी दिखाकर अभियान को प्रारंभ किया इस अभियान में स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय से प्लाॅग रन करते हुए कांशी राम आवास तक सफाई अभियान चलाया। स्वयंसेवक हाथ में थैला बोरी लेकर दौड़ते हुए प्लास्टिक अपशिष्ट पदार्थों को बिनते जा रहे थे। स्वयंसेवक दौड़ते हुए आगे से आगे बढ़कर प्लास्टिक अपशिष्ट को एकत्रित कर थैली में डालते जा रहे थे। इस अभियान संचालक के रूप में वरिष्ठ अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ पुष्पेंद्र सिंह चौहान आगे आगे चले जा रहे थे। इस सफाई अभियान में प्रियंका शिवानी पलक रायकवार मोहिनी कुशवाहा मनीषा रूबी रिंकल देवलिया पलक ,कपिल शर्मा स्वदीप शर्मा, यश प्रजापति, साहिल, दीपक कुमार, आशुतोष सोनी, सुभाष साहू आदि स्वयंसेवकओ ने सहयोग किया।
