No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
Home BREAKING

पेश बजट पर कांग्रेस का तीखा वार, जैन बोले बजट केवल थोथा चना

Vijesh by Vijesh
March 8, 2022
in BREAKING
0
पेश बजट पर कांग्रेस का तीखा वार, जैन बोले बजट केवल  थोथा चना
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • LinkedIn
  • Copy Link

– पहले से घोषित आईएमटी व गुरु गोबिंद सिंह के नाम पर यूनिवर्सिटी स्थापित करने के ऐलान पर सीएम की चुप्पी पर उठाए सवाल
अंबाला, 08 मार्च (जगदीप सिंह)- विधानसभा में पेश किए गए बजट को लेकर कांग्रेस ने निशाने पर लिया है । प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष एडवोकेट रोहित जैन ने तो बजट को थोथा चना करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजता जरुर घना है लेकिन है पूरी तरह से थोथा। उन्होंने कहा को जीरो नंबर देते हुए कहा कि सीएम मनोहर लाल ने न तो सरकार की ओर से घोषित गुरु गोबिंद सिंह यूनिवर्सिटी न ही आईएमटी को लेकर कोई ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बजट को लेकर सरकार की ओर से पुरजोर शोर मचाया जा रहा लेकिन असलियत में अधिकतर पुरानी योजनाओं को ही नए तरीके से घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह बजट गरीब के नहीं बल्कि अमीरों के कल्याण के लिए बनाया है। गांव, गरीब, मजदूर व किसान के साथ युवाओं के हितों की बजट में पूरी तरह से अनदेखी की गई। प्रदेश के व्यापारियों व दूसरे नागरिकों के हितों पर कुठाराघात किया गया। उन्होंने कहा कि बजट से सरकार की नाकामियों की पोल खुल गई। यह साफ हो गया कि इस सरकार का मकसद केवल अपना हित है। जनहित से सरकार का कोई सरोकार नहीं है। भाजपा-जजपा सरकार केवल राज्य व यहां के लोगों को कर्ज में डुबोने का काम कर रही है। सरकार की नीतियों ने किसान व युवाओं को बर्बादी के कगार पर ला दिया है। किसानों को उनकी फसल के सही दाम नहीं मिल जबकि प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। उन्होंने कहा क प्रदेश के व्यापारियों को बजट से राहत की उम्मीदें थी लेकिन उनकी तमाम उम्मीदें धराशायी हो गई। पहले कोरोना अब सरकार की नीतियों के कारण व्यापारियों का कारोबार खत्म हो रहा है। बजट में कर्मचारियों को उम्मीद थी कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार की तर्ज पर हरियाणा सरकार भी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करेगी। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं समेत कर्मचारियों को उनकी मांगें मानने की उम्मीद थी। मगर यह सरकार इन उम्मीदों पर खरा उतरने में पूरी तरह से नाकाम रही। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आंगनवाड़ी वर्कर्स को मांगों को लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। इसके बावजूद उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया। आम महिलाएं भी बजट से पूरी तरह से निराश हैं। जैन ने कहा कि सीएम मनोहर लाल ने जिन सड़कों को फोरलेन, सिक्स लेन करने व बाईपास, रिंग रोड बनाने की घोषणा की है उन पर पहले ही काम चल रहा है। सिर्फ पुरानी घोषणा को नया बताने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि पंचायत,निकाय,बिजली,पुलिस और माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए जारी किए गए बजट में से 70 प्रतिशत भी सरकारी खर्च नहीं कर पाई। इससे सरकार की नीति व नीयत का पता चल रहा है। जैन ने कहा कि सीएम मनोहर लाल की ओर से अंबाला में गुरु गोबिंद सिंह के नाम पर यूनिवर्सिटी व बेरोजगार युवकों को रोजगार देने के लिए आईएमटी स्थापित करने का ऐलान किया था। मगर बजट में दोनों घोषणाओं को लेकर सीएम एक बार फिर मौन रहे। अक्सर इन घोषणाओं पर वाहवाही लूटने वाले विधायक भी अब चुप हैं।

Post Views: 95
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • LinkedIn
  • Copy Link
Previous Post

राणा प्रताप महाविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Next Post

What is the Difference Among IPv4 and IPv6?

Next Post

What is the Difference Among IPv4 and IPv6?

Ozi News

© 2024 www.ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+91093170-88800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US

© 2024 www.ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+91093170-88800