No Result
View All Result
Sunday, June 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
Home Ambala

अग्निवीर योजना को वापिस ले केंद्र सरकार, योजना देश की सुरक्षा व युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ :- सोनू राणा

Jagdeep Singh by Jagdeep Singh
June 18, 2022
in Ambala
0
अग्निवीर योजना को वापिस ले केंद्र सरकार, योजना देश की सुरक्षा व युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ :- सोनू राणा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • LinkedIn
  • Copy Link

 

कांग्रेस पार्टी मुलाना विधानसभा के पूर्व प्रभारी व युवा नेता सोनू राणा ने केंद्र सरकार की योजना‘अग्निपथ’ का विरोध करते हुए केंद्र सरकार से इस योजना को वापिस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह योजना न देश की रक्षा के हित में है, ना राष्ट्र हित मे और न ना ही युवाओं के भविष्य के हित में है। यह देश की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है 75 प्रतिशत युवा निष्कासित ‘अग्निवीर’ बेरोजगार बन जाएंगे और चार साल की इस भर्ती वाले व्यक्ति को न सैन्य कैंटीन का लाभ मिलेगा और न ही स्वास्थ्य सुविधा।केंद्र सरकार की इस योजना के कारण पूरे देश और खासकर हरियाणा के युवाओं में बहुत रोष है। क्योंकि हरियाणा के युवाओं में सेना के प्रति सबसे ज्यादा रुझान देखने को मिलता है कोरोना काल के 3 वर्षों में सेना भर्ती बंद होने से बड़ी संख्या में युवाओं की उम्र ज्यादा हो चुकी है।अग्निपथ योजना लागू होने के बाद सेना भर्ती की आस लगाए बैठे ज्यादा उम्र के युवाओं को और सेना भर्ती के लिए लिखित परीक्षा,फिजिकल टेस्ट दे चुके नौजवानों की भी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। केंद्र सरकार को पहले सेना में खाली पड़े लाखो पदों को भरकर बैकलॉग को पुरा करना चाहिए था।
राणा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ योजना बनाते समय इसके दूरगामी परिणामों पर पूरी तरह से विचार नहीं किया गया ऐसा लगता है कि सरकार वेतन,पेंशन,ग्रेच्युटी का पैसा बचाने और सैन्य बल की क्षमता को घटाकर आधा करने की नियत से देश की सुरक्षा के साथ समझौता कर रही है।
राणा ने कहा कि केंद्र की अग्निपथ योजना युवाओं के लिए तर्कहीन योजना है। भयंकर बेरोजगारी के बीच ऐसी योजनाएं युवाओं के जख्मों पर नमक की तरह काम करती हैं। यही वजह है कि युवा इनके विरोध में सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर है जिन जवानों को लेकर यह योजना बनाई गई है अगर वह ही इसे लेकर सड़कों पर आंदोलित हैं तो सरकार को इसे रोक देना चाहिए क्योंकि यह निर्णय देश की रक्षा व सुरक्षा से भी जुड़ा है

Post Views: 99
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • LinkedIn
  • Copy Link
Previous Post

चौकों पर करोड़ो खर्चने से युवाओ को रोजगार नही मिलेगा:-दमनप्रीत सिंह

Next Post

21जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर जागरूकता हेतु लगाया योग शिविर

Next Post
21जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर जागरूकता हेतु लगाया योग शिविर

21जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर जागरूकता हेतु लगाया योग शिविर

Ozi News

© 2024 www.ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+91093170-88800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US

© 2024 www.ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+91093170-88800