नई दिल्ली – भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच के दौरान एक नवजात बच्चे के साथ फोटो खिंचाते नजर आए। मैच के दौरान जब दर्शकों के एक परिवार ने पृथ्वी से उनके बच्चे को गोद में लेने के लिए कहा तो भारतीय कप्तान ने खुशी से ऐसा किया। उन्होंने खुद भी इस तस्वीर को सोशल मीडिया के जरिये साझा करते हुए लिखा कि इस बच्चे ने मेरा दिन बना दिया। अंडर-19 क्रिकेट के कप्तान पृथ्वी शाॅ ने पहले दो मैचों में कमाल का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है। वैसे तो आज के समय में सभी खिलाड़ी सोशल साइट्स पर एक्टिव रहते हैं। ऐसा ही कुछ हमें देखने को मिला, जब अपने खाली समय में शाॅ ने एक बच्चे के साथ तस्वीर खिंचवाकर सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसमें शाॅ ने अपनी खुशी को दर्शाया है।

