नई दिल्ली – भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने आइसीसी टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग में 900 अंकों के आंकड़े तक पहुंच गए हैं। इसके साथ ही अब वो दूसरे ऐसे भारतीय हो गए हैं जिन्होंने आइसीसी रैंकिंग में 900 अंकों के आंकड़े को छू लिया है। विराट से पहले यह आंकड़ा भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (916) ही छू पाए थे। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी अपने 22 सालों के लंबे करियर के दौरान भी कभी इस आंकड़ें को नहीं छु सके उनकी उच्चतम रेटिंग प्वाइंट 898 ही रहा। सचिन तेंदुलकर ने विराट की इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई देते हुए जमकर उनकी तारीफ की है। भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलनकर ने विराट को ट्विटर पर बधाई देते हुए लिखा, ‘कोई हैरानी नहीं हुई। आप इसके हकदार थे। बहुत बहुत बधाई।

