No Result
View All Result
Tuesday, October 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
Home INDIA

‘स्व्च्छ अभियान’ की ब्रांड एंबेसडर बनी PAK की बच्ची, जानिए क्या है मामला

admin by admin
May 4, 2018
in INDIA
0
‘स्व्च्छ अभियान’ की ब्रांड एंबेसडर बनी PAK की बच्ची, जानिए क्या है मामला
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • LinkedIn
  • Copy Link

स्वच्छ अभियान को लेकर बिहार की जिला समिति इतनी गंभीर हो गई कि इसको बढ़ावा देने के चक्कर में अजीब ही कारनामा कर बैठी। बिहार के जमुई जिले में ‘स्वच्छ जमुई स्वस्थ जमुई’ अभियान के लिए जिला समिति ने पाकिस्तान की बच्ची को इसका ब्रांड एंबेसडर बना दिया। जब मामले की सच्चाई समाने आई तो जिला जल एवं स्वच्छता समिति की काफी फजीहत हुई। दरअसल लोगों को जागरूक करने के लिए जल एवं स्वच्छता समिति ने एक नोटबुक तैयार करवाई है जिसके कवर पेज पर एक छोटी बच्ची की तस्वीर लगाई गई। इस तस्वीर को लगाने के लिए तत्कालीन डीएम डॉ. कौशल किशोर ने ही स्वीकृति दी थी। वहीं जब इस तस्वीर पर गौर किया गया तो पाया कि बच्ची पेंटिग प्रतियोगिता में पाकिस्तान का झंडा बना रही है।

ऐसे आया मामला सामने
समिति द्वारा यूज की गई तस्वीर को लेकर जब गूगल पर पड़ताल की गई तो बात सामने आई कि यह बच्ची पाकिस्तान की है और पड़ोसी मुल्क में यूनिसेफ इस तस्वीर का उपयोग शिक्षा के प्रचार-प्रसार में कर रही है। इतना ही नहीं शिक्षा के लिए पाकिस्तान में इस बच्ची की तस्वीर को एक ब्रांड के रूप में भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

समिति ने दी सफाई
जिला जल एवं स्वच्छता समिति ने इस नोटबुक की करीब पांच हजार कॉपियां
जिले के सभी स्कूल, आंगनवाडी केंद्रों और कस्तूरबा विद्यालय की बच्चियों के बीच बांट भी दी हैं। वहीं जब इस मामले में पटना की प्रिंटिंग प्रेस सुप्रभ इंटरप्राइजेज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि डीएम की मंजूरी के बाद ही तस्वीर लगाई गई है। दूसरीी तरफ समिति के सदस्य सचिव रामनिरंजन चौधरी ने कहा है कि समिति ने नोटबुक छापने की अनुमति दी थी न की कवर पेज पर पाकिस्तानी बच्ची की फोटो छापने की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

Post Views: 47
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • LinkedIn
  • Copy Link
Previous Post

एक्ट्रेस सुरवीन चावला पर 40 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज

Next Post

तबाही की आंधी ने छीन ली सैंकड़ों जिंदगियां

Next Post
तबाही की आंधी ने छीन ली सैंकड़ों जिंदगियां

तबाही की आंधी ने छीन ली सैंकड़ों जिंदगियां

Ozi News

© 2024 www.ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+91093170-88800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US

© 2024 www.ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+91093170-88800