No Result
View All Result
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
Home DELHI

सुप्रीम कोर्ट की दिल्ली सरकार को फटकार, कहा – करोना के मरीजों से जानवरों से बदतर सलूक

admin by admin
June 12, 2020
in DELHI, WORLD
0
सुप्रीम कोर्ट की दिल्ली सरकार को फटकार, कहा – करोना के मरीजों से जानवरों से बदतर सलूक
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • LinkedIn
  • Copy Link

नई दिल्ली (यामीन शाह): सुप्रीम कोर्ट ने करोना के इलाज और अस्पतालों में कोरोना से संक्रमित शवों के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर कड़ाई से कहा कि शवों के साथ अनुचित व्यवहार हो रहा है. कुछ शव कूड़े में मिल रहे हैं. लोगों के साथ जानवरों से भी बदतर सलूक किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मीडिया ने इस तरह की रिपोर्ट दिखाई हैं.
भारत के सुप्रीम कोर्ट ने खुद इस मामले पर संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस एम आर शाह की पीठ को सौंपी. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि दिल्ली और इसके अस्पतालों में बहुत अफसोस जनक स्थिति है.
अस्पताल में शवों की उचित देखभाल नहीं की जा रही है. कई मामलों में मरीजों के परिवारों को भी मौतों के बारे में सूचित नहीं किया जा रहा है. परिवार कुछ मामलों में अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पा रहे.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एक टी वी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में लॉबी और वेटिंग एरिया में शव पड़े हैं. वार्ड के अंदर, ज्यादातर बेड खाली हैं, जिनमें ऑक्सीजन, सलाइन ड्रिप की सुविधा नहीं है. मरीज भटकते फिर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले के लिए केंद्र सरकार को भी नोटिस जारी किया है. साथ ही दिल्ली के एल एन जे पी अस्पताल को भी नोटिस भी जारी किया है.
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य सचिवों को मरीजों के प्रबंधन प्रणाली का जायजा लेने और कर्मचारियों, रोगियों आदि के बारे में उचित स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं. मामले की अगली सुनवाई 17 जून को निश्चित की गई है.

Post Views: 26
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • LinkedIn
  • Copy Link
Previous Post

ਇੰਜ. ਗੋਪਾਲ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਪਾਵਰ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਲਿਮਟਿਡ ਦੇ ਨਵੇਂ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਕਮਰਸ਼ੀਅਲ ਵਜੋ ਅਹੁਦਾ ਸੰਭਾਲਿਆ

Next Post

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਕੋਵਿਡ ‘ਤੇ ਕੰਟਰੋਲ ਲਈ ਹਰ ਘਰ ਦੀ ਨਜ਼ਰਸਾਨੀ ਲਈ ‘ਘਰ ਘਰ ਨਿਗਰਾਨੀ’ ਐਪ ਲਾਂਚ

Next Post
ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਕੋਵਿਡ ‘ਤੇ ਕੰਟਰੋਲ ਲਈ ਹਰ ਘਰ ਦੀ ਨਜ਼ਰਸਾਨੀ ਲਈ ‘ਘਰ ਘਰ ਨਿਗਰਾਨੀ’ ਐਪ ਲਾਂਚ

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਕੋਵਿਡ 'ਤੇ ਕੰਟਰੋਲ ਲਈ ਹਰ ਘਰ ਦੀ ਨਜ਼ਰਸਾਨੀ ਲਈ 'ਘਰ ਘਰ ਨਿਗਰਾਨੀ' ਐਪ ਲਾਂਚ

Ozi News

© 2024 www.ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+91093170-88800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US

© 2024 www.ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+91093170-88800