No Result
View All Result
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
Home SPORTS

श्रीलंका के कप्तान तिसारा परेरा ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में आज टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला

admin by admin
December 13, 2017
in SPORTS
0
श्रीलंका के कप्तान तिसारा परेरा ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में आज टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • LinkedIn
  • Copy Link

मोहाली: श्रीलंका के कप्तान तिसारा परेरा ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में आज टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।  भारत के लिए तमिलनाडु के आफ स्पिन गेंदबाजी हरफनमौला वाशिंगटन सुंदर वनडे क्रिकेट में पदार्पण करेंगे। उन्होंने कुलदीप यादव की जगह ली है।
रोहित शर्मा की कप्तानी में पहला ही वनडे शर्मनाक ढंग से हारी भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में बुधवार को होने वाले दूसरे करो या मरो के मैच में उतरेगी।  भारत के खिलाफ लगातार 10 मैच हारने के बाद श्रीलंकाई टीम ने उसी की जमीन पर लंबे अर्से बाद जीत दर्ज कर 3 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। श्रीलंका ने धर्मशाला में हुए मैच में भारतीय टीम को 112 पर समेटने के बाद 21 ओवर पूरे होने से पहले ही 7 विकेट से मैच जीता था। टेस्ट सीरीज में भी श्रीलंका ने 3 में से 2 मैच भारत के खिलाफ ड्रा कराए थे और ऐसे में साफ है कि टीम इंडिया को विपक्षी टीम को हल्के में लेने की सजा मिली।  सोमवार को शादी के बंधन में बंधे विराट कोहली फिलहाल टीम के साथ नहीं हैं और ऐसे में कार्यवाहक कप्तान रोहित के नेतृत्व में टीम को मिली इस शर्मनाक हार ने यह सवाल फिर से खड़ा कर दिया कि भारत काफी हद तक विराट पर ही निर्भर है। ऐसे में टीम के बाकी सदस्यों के लिए करो या मरो का यह मैच अपनी अहमियत साबित कराने के साथ सीरीका में बने रहने के लिहाज से भी अहम है।   खुद रोहित ने भी माना था कि यह हार टीम के लिए आंखें खोलने वाली है। इस मैच में एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी ही हीरो साबित हुए थे जिन्होंने एक छोर संभालते हुए 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को कम से कम 100 के पार ले गए। ऐसे में मोहाली में भी पूर्व कप्तान पर फिर से इस महत्वपूर्ण मैच में टीम को संभालने की जिम्मेदारी रहेगी।

Post Views: 58
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • LinkedIn
  • Copy Link
Previous Post

राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बन चुके हैं तथा उनकी नई टीम में कौन होगा उस पर कयास लगने शुरू

Next Post

थाना फतेहपुर के तहत पड़ती पंचायत धमेटा में एक व्यक्ति के पौंग बांध में डूबने का मामला सामने आया

Next Post
थाना फतेहपुर के तहत पड़ती पंचायत धमेटा में एक व्यक्ति के पौंग बांध में डूबने का मामला सामने आया

थाना फतेहपुर के तहत पड़ती पंचायत धमेटा में एक व्यक्ति के पौंग बांध में डूबने का मामला सामने आया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ozi News

© 2024 www.ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+91093170-88800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US

© 2024 www.ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+91093170-88800