पंजाब सरकार में आज 9 विधायक नए कैबिनेट मंत्री के तौर पर सांय शपथ लेने जा रहे हैं,तो वहीं दूसरी तरफ इनके खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। इसमें कहा गया है कि इन मंत्रियों की नियुक्ति कानून के अनुसार नहीं है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में पटीशन दायर करके इस पर आज ही सुनवाई करने को कहा गया है।
वहीं हाईकोर्ट ने मामले पर तत्काल आधार पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया है।याचिका में कहा गया है कि विधानसभा में 117 सीटें है। इसलिए कैबिनेट में 17.55 से अधिक मंत्री नहीं हो सकते। एक तरफ सरकार कर्मचारियों को वेतन का भुगतान करने में समर्थ नहीं है तो वहीं दूसरी तरफ नए कैबिनेट मंत्रियों की नियुक्ति करके जनता के धन की बर्बादी की जा रही है।

