बठिंडा 6 जनवरी 2023 :रात्रि 9:30 बजे बठिंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर जोधपुर से आने वाली गाड़ी में एक औरत की स्थिति गंभीर हो गई है की सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम संदीप गोयल, गौरव कुमार बठिंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंचे रेलगाड़ी में से गंभीर स्थिति में बीमार औरत को निकालकर एंबुलेंस द्वारा अस्पताल की आपातकालीन वार्ड में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया को कुछ देर बाद मृत घोषित कर दिया औरत के शिनाख्त कांता देवी पत्नी रवि कुमार 65 वासी रामपुरा हुई सूत्रों अनुसार मृतक औरत जोधपुर से रामपुरा जा रही थी रास्ते में स्थिति खराब होने के कारण मृत्यु हो गई

गरीब परिवार को कंबल भेंट किए
एक गरीब परिवार सहारा मुख्यालय पहुंचा जिसके 5 सदस्य थे ने कहा उनके पास गर्म कंबल नहीं है सहारा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड सहारा के अध्यक्ष गौतम गोयल ने तुरंत पांचों सदस्यों को गर्म कंबल भेंट किए उल्लेखनीय है सहारा की गरीब लोगों को ठंड से बचाने की मुहिम के अंतर्गत हर रोज गरीब और बेसहारा लोगों को कंबल वितरण किए जाते हैं
5 गरीब लोगों का उपचार करवाया और कंबल दिए
स्थानीय सहारा मुख्यालय पर 5 गरीब मजदूर और 2 प्रवासी व्यक्ति सहारा मुख्यालय पहुंचे ने बताया कि उन्हें वायरल बुखार हो गया है सभी को ठंड लगी हुई थी सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम विक्की और गौरव कुमार ने सभी पांचों मरीजों का अस्पताल में निरीक्षण करवा कर सभी को दवाइयां दिलवाई सहारा की ओर से सभी को एक-एक गर्म कंबल भेंट किया गया
Post Views: 105