Wednesday, June 3, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने पंजाब में उद्योगों के लिए और अधिक अनुकूल वातावरण बनाने के निर्देश दिए

admin by admin
October 4, 2024
in BREAKING, chandigarh, INDIA, POLITICS, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
तरुनप्रीत सिंह सौंद ने पंजाब में उद्योगों के लिए और अधिक अनुकूल वातावरण बनाने के निर्देश दिए
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने संगरूर अनाज मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा*

*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने संगरूर अनाज मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा*

April 21, 2026
0
चेहरा देखा, फोटो मिलाई… और चला दी दानादन गोलियां, और हमलावर फरार !

चेहरा देखा, फोटो मिलाई… और चला दी दानादन गोलियां, और हमलावर फरार !

April 21, 2026
0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

चंडीगढ़, 4 अक्टूबर:

पंजाब के पूंजी निवेश प्रोत्साहन और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने राज्य में उद्योगों के लिए और अधिक अनुकूल, पारदर्शी और परेशानी रहित वातावरण बनाने के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। सेक्टर 17 स्थित उद्योग भवन में पूंजी निवेश प्रोत्साहन, उद्योग एवं वाणिज्य, इन्वेस्ट पंजाब और उद्योग विभाग से संबंधित कारपोरेशनों/बोर्डों के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, पंजाब को औद्योगिक क्षेत्र में शीर्ष स्थान पर लाना उनके लक्ष्यों में शामिल है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए सौंद ने सभी अधिकारियों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी से सहयोग देने की अपील की।

अधिकारियों को संबोधित करते हुए सौंद ने कहा कि उद्योगों से संबंधित सरकारी योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों को निचले स्तर के उद्योगों तक पहुंचाने के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम वर्ग के उद्योगों के लिए भी प्रभावी कदम उठाने की बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा कि कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय योजनाएं ऐसी हैं, जिनकी जानकारी अधिकांश उद्यमियों को न होने के कारण वे इनका लाभ उठाने से वंचित रह जाते हैं। सौंद ने कहा कि ऐसी योजनाओं की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाए ताकि कोई भी उद्यमी एक क्लिक में इनकी जानकारी प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि इन्वेस्ट पंजाब की वेबसाइट तक भी इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की सुगम पहुंच के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि दुनिया भर के उद्योगपति जब निवेश के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थानों की खोज करें, तो पंजाब का नाम पहले स्थान पर आए।

उद्योग मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि उद्योग विभाग से संबंधित कारपोरेशनों/बोर्डों के प्रदर्शन को और बेहतर करने के लिए इनके बीच और विभिन्न विभागों के साथ बेहतर समन्वय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब में नए और स्थापित उद्योगों की प्रगति के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है और इस उद्देश्य की पूर्ति तभी संभव है जब प्रशासनिक अधिकारी अपना सार्थक योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तभी विकसित होगा जब प्रशासनिक अड़चनें कम से कम होंगी। उन्होंने अधिकारियों को पंजाब को सबसे उत्कृष्ट औद्योगिक राज्य बनाने के लिए समर्पित भावना के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया ताकि राज्य की अर्थव्यवस्था और मजबूत हो सके।

उन्होंने इस बात पर खुशी व्यक्त की कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों से पंजाब में व्यापक निवेश आ रहा है और इसे और ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। बैठक में उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह ने उद्योग मंत्री को विभाग, इन्वेस्ट पंजाब और संबंधित बोर्डों-कारपोरेशनों के प्रदर्शन, नीतियों और अन्य मुद्दों के बारे में जानकारी दी।

Post Views: 43
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: bhagwant maanconducive environmentIn PunjabindustriesKhanna MLA Tarunpreet Singh SondMinister of Industrypatiala newstejvir singh
ShareTweetPin
Previous Post

भाजपा और कांग्रेस दोनों की धड़कनें बढ़ गई

Next Post

हरियाणा में 9.53 फीसदी मतदान

Related Posts

*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने संगरूर अनाज मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा*
BUSINESS

*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने संगरूर अनाज मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा*

April 21, 2026
0
चेहरा देखा, फोटो मिलाई… और चला दी दानादन गोलियां, और हमलावर फरार !
CRIME

चेहरा देखा, फोटो मिलाई… और चला दी दानादन गोलियां, और हमलावर फरार !

April 21, 2026
0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा
BREAKING

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत
BREAKING

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख
BREAKING

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
BREAKING

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
Next Post
हरियाणा में 9.53 फीसदी मतदान

हरियाणा में 9.53 फीसदी मतदान

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist