Saturday, June 6, 2026

Tag: Nayab Singh Saini

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में पंचकूला में निकाली गई “तिरंगा यात्रा: ‘एक यात्रा देशभक्ति के नाम”

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में पंचकूला में निकाली गई “तिरंगा यात्रा: ‘एक यात्रा देशभक्ति के नाम”

चंडीगढ़, 13 मई - मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता पर देशवासियों को बधाई दी और इसे ...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

चंडीगढ़, 4 मई - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को विकास ...

गुरुग्राम में “सिंगल यूज प्लास्टिक” पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए : राव नरबीर सिंह

गुरुग्राम में “सिंगल यूज प्लास्टिक” पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए : राव नरबीर सिंह

चंडीगढ़, 30 अप्रैल - हरियाणा के पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुरुग्राम में "सिंगल यूज ...

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की पार्टी महासचिवों संग बैठक, दिल्ली में हुई मीटिंग

शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया की जाएगी पूरी, सड़क के साथ-साथ आवश्यकतानुसार पानी की निकासी के लिए ड्रेनों का भी किया जाएगा निर्माण

चंडीगढ़, 24 मार्च- हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार के अथक प्रयासों से जिला पानीपत में अनेकों ...

‘न्यूजक्लिक’ का दफ्तर सील, दो गिरफ्तार

उत्तराखंड सरकार हरियाणा के गन्ना किसानों का 34 करोड़ रुपये का करे भुगतान : नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ , 19 मार्च - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर उत्तराखंड की ...

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में विधानसभा बजट सत्र के दौरान सदन को सम्बोधित किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में विधानसभा बजट सत्र के दौरान सदन को सम्बोधित किया

चंडीगढ़, 11 मार्च - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में यदि बिना डिग्री व लाइसेंस ...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधिवत रूप से 37वें  बसंत उत्सव  का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधिवत रूप से 37वें बसंत उत्सव का किया शुभारंभ

चंडीगढ़, 8 मार्च  - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित टाउन पार्क में आज विधिवत रूप से 37वें  बसंत उत्सव  का शुभारंभ किया। इस दो दिवसीय बसंत उत्सव का आयोजन पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थितजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत दुनिया का ऐसा देश है जिसमें अनेक ऋतुओं का संगम है और हर ऋतु का अपना महत्व है।  यहाँ प्रत्येक ऋतु के आगमन पर कोई ना कोई पर्व मनाया जाता है। इसी कड़ी में बसंत के आगमन पर आज यहाँ 37वें बसंत उत्सव का आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला शिवालिक की तलहटी  और माता मनसा देवी के चरणों में बसा आधुनिक शहर है।  प्राकृतिक सुंदरता और सुव्यवस्थित विकास के लिए पंचकूला शहर जाना जाता है।   यहां पर आधुनिकता और परंपरा का अंगूठा संगम देखने को मिलता है।  उन्होंने कहा कि इस बार बसंत उत्सव में प्रकृति की अनुपम छटा हर तरफ दिखाई दे रही है।  यहाँ पर फूलों को देखकर लगता है कि प्रकृति खुशी से झूम रही है और बसंत उत्सव में नव ऊर्जा का संचार महसूस हो रहा है।  आज का यह आयोजन सभी के जीवन में नई उमंग लेकर आया है। इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने विशेषतौर पर पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी लगातार मेहनत से इस बसंत उत्सव का सफल आयोजन संभव हुआ है। श्री नायब सिंह सैनी ने फेस्टिवल में फूलों की विभिन्न किस्मों का अवलोकन करने के साथ-साथ पौधारोपण भी किया।  उन्होंने कहा कि इस फेस्टिवल में स्कूली बच्चों द्वारा  पेंटिंग,  फैंसी ड्रेस, रंगोली, चित्रकला, लोक नृत्य, लोक कलाकारों की प्रस्तुति सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रहे नागरिकों को सम्मानित भी किया।  राउंड अबाउट के रखरखाव केटेगरी में चंडीमंदिर कैंट स्थित वेस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर्स के वेलनेस सेंटर को सम्मानित किया गया।  इसी प्रकार,  गार्डन इन स्कूल कैंपस  प्राइमरी (जूनियर विंग) में सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर - 2 पंचकूला और गार्डन इन स्कूल कैंपस सेकेंडरी विंग केटेगरी में सेक्टर 20 स्थित द गुरुकुल को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में नगर एवं ग्राम योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अपूर्व कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए बसंत उत्सव के आयोजन बारे जानकारी दी। पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री के. मकरंद पांडुरंग ने बताया कि दो दिन तक चलने वाले बसंत उत्सव में पुष्प सज्जा, कट फ्लावर, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला, पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता, फेस पेंटिंग और टैटू प्रतियोगिता, पर्यावरण क्विज, मेहंदी प्रतियोगिता एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।  इसके अतिरिक्त  हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें कई प्रसिद्ध हास्य कवि लोगों का  भरपूर मनोरंजन करवाएंगे।  इसी प्रकार 9 मार्च को युगल डांस प्रतियोगिता, बेबी शो, सेल्फी प्रतियोगिता, सोलो गायन प्रतियोगिता, लोक नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जिसका जिला के सभी नागरिक भरपूर आनंद उठा सकेंगे। बसंत उत्सव में कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला के मेयर श्री कुलभूषण गोयल, सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Page 4 of 10 1 3 4 5 10

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Add New Playlist