ADVERTISEMENT
जवाहर नवोदय विद्यालय फतेहपुर राजपूतां ,पटियाला में महात्मा गांधी की जयंती पर ‘स्वच्छता ही सेवा ‘कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य गुरजिंदर सिंह ने विद्यार्थियों को सदैव स्वच्छता का महत्त्व समझाया और स्वच्छता के संकल्प के साथ विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों ओर शिक्षकों की पाँच टीम बनाकर साफ-सफाई का कार्य करने के लिए रवाना की । एक टीम ने ग्राम फतेहपुर राजपूतां स्थित गुरुद्वारा साहिब में ,दूसरी टीम ने निकट के ग्राम मुहम्मदपुर स्थित शिव मंदिर में तथा तीन टीमों ने विद्यालय परिसर में सफाई कार्य किया।कार्यक्रम के अंत मे मिष्ठान्न का वितरण किया गया।













