Friday, October 2, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 15 अप्रैल तक मिलेगी पुस्तकें – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

admin by admin
April 9, 2025
in BREAKING, Education, HARYANA, INDIA
Reading Time: 1 min read
A A
0
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 15 अप्रैल तक मिलेगी पुस्तकें – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

चण्डीगढ़, 9 अप्रैल – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को 15 अप्रैल तक पुस्तकें मिल जाएगी। साथ ही प्राइवेट विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी किसी भी बुक शॉप से अपनी पुस्तक खरीद सकते है वह किसी एक बुक शॉप से पुस्तक खरीदने के लिए बाध्य नहीं है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज यहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन को लेकर स्कूल, तकनीकी और उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के बजट भाषण में जो भी विषय आए है उन सभी विषयों को चिन्हित कर तीव्र गति से कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर शिक्षा के स्तर में और अधिक सुधार कर शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाना है।

शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर पिछले 10 वर्षो के प्रश्न पत्र तथा मॉक टेस्ट किए जाएंगे अपलोड

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर बोर्ड कक्षाओं के पिछले 10 वर्षो के प्रश्न पत्र तथा मॉक टेस्ट अपलोड करें ताकि इससे विद्यार्थी अध्ययन करके लाभ उठा सकें। इसके साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बोर्ड की कक्षाओं के प्रश्न पत्रों में आवश्यक बदलाव करने के लिए कमेटी का गठन किया जाए।

शिक्षण संस्थानों में साफ-सफाई, हरियाली, रंग-रोगन, स्लोगन पर दिया जाए विशेष ध्यान

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विद्यालयों में खेल व स्वच्छता विषयों पर अलग से कक्षाएं शुरू की जाए और  विद्यालय स्तर पर स्वच्छता का कार्य किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शिक्षण संस्थानों में साफ-सफाई, हरियाली, रंग-रोगन, स्लोगन आदि कार्यो का विशेष ध्यान दिया जाए ताकि विद्यार्थियों को यहां आने से प्रेरणा मिलें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरटीई के तहत किसी भी स्कूल मे कोई भी सीट खाली न रहे, साथ ही उच्चतर शिक्षा के किसी भी संस्थान में कोई भी सीट खाली नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने प्रथम व द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को हर महीने एक दिन किसी न किसी राजकीय विद्यालय में जाकर समय लगाना अनिवार्य किया है और इसका एक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रदेश में इस वर्ष पूर्ण रूप से लागू किया जाए। इसको लेकर युवाओं, विद्यार्थियों से चर्चा कर इस बारे में जागरूक करने का काम किया जाए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर बच्चों को स्कूल स्तर से ही अधिक मजबूत करने का काम किया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर विद्यार्थी और शिक्षक अच्छा कार्य करेंगे तो उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

हरियाणा मैथ ओलंपियाड के आयोजन व अनुसंधान केन्द्रों के भ्रमण को लेकर जल्द की जाएगी रूपरेखा तैयार

उन्होंने बताया कि प्रदेश के विद्यार्थियों में गणितीय सोच को बढ़ावा देने के लिए 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए हरियाणा मैथ ओलंपियाड आयोजित करने तथा छठी से 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को इसरो, डीआरडीओ तथा भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र जैसे तकनीकी संस्थानों का भ्रमण करवाने के लिए जल्द ही एक रूप रेखा को तैयार किया जाए।

Table of Contents

Toggle
  • RelatedPosts
  • ‘आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन’ मानसा और संगरूर में भूजल के रिचार्ज और संरक्षण संबंधी पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • “राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री
  • लुधियाना में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमान कथा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा।
  • विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर और पीएचजी को रंगे हाथों किया काबू
  • सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत।
  • भावांतर भरपाई योजना के साथ हरियाणा के किसानों को बाजरे का 2900 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिलेगा – मुख्यमंत्री

RelatedPosts

‘आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन’ मानसा और संगरूर में भूजल के रिचार्ज और संरक्षण संबंधी पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन’ मानसा और संगरूर में भूजल के रिचार्ज और संरक्षण संबंधी पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

October 2, 2026
0
“राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री

“राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री

September 28, 2026
0
कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी

लुधियाना में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमान कथा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा।

September 28, 2026
0
विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर और पीएचजी को रंगे हाथों किया काबू

विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर और पीएचजी को रंगे हाथों किया काबू

September 28, 2026
0
सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत।

सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत।

September 28, 2026
0
कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी

भावांतर भरपाई योजना के साथ हरियाणा के किसानों को बाजरे का 2900 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिलेगा – मुख्यमंत्री

September 26, 2026
0

श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिस तरह स्कूलों की ट्रैकिंग के लिए पोर्टल बनाया गया है। इसी तर्ज पर उच्चतर शिक्षण संस्थानो की ट्रैकिंग के लिए पोर्टल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिन महाविद्यालयों ने राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद के लिए आवेदन किया था और  उनका आवेदन रद्द हो गया, तो ऐसे महाविद्यालयों की सूची बनाई जाए ताकि उनकी रद्द होने संबंधी कमियों को दूर किया जा सके।

ADVERTISEMENT

मॉडल संस्कृति महाविद्यालय के रूप में विकसित करने के लिए हर जिले में महाविद्यालय को किया गया चिन्हित

मुख्यमंत्री को बताया गया कि प्रदेश के हर जिले में एक राजकीय महाविद्यालय को मॉडल संस्कृति महाविद्यालय के रूप में विकसित करने के लिए हर जिले में एक महाविद्यालय का चयन कर लिया गया है। इन आदर्श संस्कृति महाविद्यालयों में उत्कृष्ट शैक्षिक मानक, समर्पित शिक्षण सुविधाएं और विद्यार्थी-कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि प्रदेश में बन रहे नए महाविद्यालयों के भवन निर्माण में तेजी लाई जाए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विनीत गर्ग, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजयेंद्र कुमार, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज अग्रवाल, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव श्री यशपाल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी श्री भारत भूषण भारती व श्री राज नेहरू, हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के चेयरमेन श्री कैलाश चंद शर्मा, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमेन श्री पवन कुमार सहित स्कूल, तकनीकी व उच्चतर शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारी मौजूद रहें।

Post Views: 50
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: #LATEST UPDATEgovernment school of haryanagovernment schoolsHaryanaharyana cmharyana cm nayab singh sainiHaryana Governmentharyana government schoolHaryana newsharyana schoolharyana school newsnayab singh saini haryananew updatestudents will get books by 15th of april
ShareTweetPin
Previous Post

विजीलेंस ब्यूरो ने 3000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में ए.एस.आई. को किया गिरफ्तार

Next Post

करीब 6 करोड़ रुपए की ड्रग मनी बरामद, 57 नशा तस्करों की गैरकानूनी संपत्तियाँ नष्ट की गईं

Related Posts

‘आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन’ मानसा और संगरूर में भूजल के रिचार्ज और संरक्षण संबंधी पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
BREAKING

‘आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन’ मानसा और संगरूर में भूजल के रिचार्ज और संरक्षण संबंधी पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

October 2, 2026
0
“राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री
BREAKING

“राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री

September 28, 2026
0
कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी
BREAKING

लुधियाना में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमान कथा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा।

September 28, 2026
0
विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर और पीएचजी को रंगे हाथों किया काबू
BREAKING

विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर और पीएचजी को रंगे हाथों किया काबू

September 28, 2026
0
सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत।
BREAKING

सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत।

September 28, 2026
0
कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी
BREAKING

भावांतर भरपाई योजना के साथ हरियाणा के किसानों को बाजरे का 2900 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिलेगा – मुख्यमंत्री

September 26, 2026
0
Next Post
करीब 6 करोड़ रुपए की ड्रग मनी बरामद, 57 नशा तस्करों की गैरकानूनी संपत्तियाँ नष्ट की गईं

करीब 6 करोड़ रुपए की ड्रग मनी बरामद, 57 नशा तस्करों की गैरकानूनी संपत्तियाँ नष्ट की गईं

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist