Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
सुप्रीम कोर्ट ने सम-विषम (ऑड-ईवन) कार योजना से प्रदूषण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से संबंधित प्रभावशीलता पर सवाल उठाया था। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि योजना की प्रभावशीलता का पता लगाने के लिए शिकागो विश्वविद्यालय के ऊर्जा नीति संस्थान और दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा किए गए दो प्रमुख अध्ययनों के परिणामों को दिल्ली सरकार शीर्ष अदालत के समक्ष प्रस्तुत करेगी। मंत्री ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट द्वारा इसकी प्रभावशीलता की समीक्षा किए जाने और आदेश जारी किए जाने के बाद ही सम-विषम योजना को लागू करने पर निर्णय लिया जाएगा।’ मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।
Post Views: 118









