दिड़बा, (सुभाष भारती):
शिरोमणि अकाली दल द्वारा क्षेत्र दिड़बा में 6 देहाती प्रधान और एक शहरी प्रधान नियुक्त किया गया है जिन्हें अकाली दल की कोर कमेटी सदस्य और पूर्व मंत्री बलदेव सिंह मान द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया।
नवनियुक्त प्रधान में सतगुर सिंह गुली को दिड़बा शहरी प्रधान, अमरजीत सिंह मुनशीवाला को दिड़बा दिहाती प्रधान, किरपाल सिंह लाडबंजारा को कोहरियां सर्कल का प्रधान, जगदीप सिंह को महलां सर्कल का प्रधान, उपिंदर सिंह को छाजली सर्कल प्रधान, बिक्कर सिंह को धर्मगढ सर्कल प्रधान और केवल सिंह डसका को गागा सर्कल प्रधान नियुक्त किया गया है।
इस मौके पर बलदेव सिंह मान ने कहा कि अकाली दल को हर गांव हर वार्ड में पार्टी प्रधान के दिशा निर्देशों अनुसार जमीनी स्तर तक पार्टी के नए ढांचे को मजबूत किया जा रहा है तथा पार्टी प्रति समर्पित रहने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी की तरफ से उच्च पद देकर सम्मानित किया गया है और आशा व्यक्त की कि नव-नियुक्त पदाधिकारी पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इस मौके पर सीनियर अकाली नेता तेजा सिंह कमालपुर, करण घुमान कैनेडा, गुलजार सिंह मूनक, रघवीर सिंह, जसविंदर सिंह लाली, सुखदेव सिंह गुज्जरां, तारी मान आदि उपस्थित थे।













