Sunday, June 7, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

त्योहारों के सीजन से पहले पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर संभावित आतंकवादी हमले को किया नाकाम  

admin by admin
October 14, 2023
in BREAKING, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
त्योहारों के सीजन से पहले पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर संभावित आतंकवादी हमले को किया नाकाम  
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

February 4, 2026
0
नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं

नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं

February 2, 2026
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

– लश्कर-ए-तैयबा के दो गुर्गों को 2 आईईडीज़, 2 हैंड ग्रेनेड, 1 पिस्तौल और 8 डैटोनेटरों के साथ किया काबू  
 – पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुसार पंजाब को अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध  
 – आतंकवादी मॉड्यूल को लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय मैंबर फिरदौस अहमद भट्ट द्वारा चलाया जा रहा है: डीजीपी गौरव यादव  
 
 चंडीगढ़ / अमृतसर, 14 अक्तूबर (प्रेस की ताकत ब्यूरो)

आगामी त्योहारों के सीजन के मद्देनजऱ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध शुरु की गई विशेष मुहिम के दौरान पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ( एल.ई.टी.) की हिमायत प्राप्त आतंकवादी मॉड्यूल के दो गुर्गों की गिरफ़्तारी के साथ सरहदी राज्य में संभावित आतंकवादी हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया है। यह जानकारी देते हुए डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी), पंजाब गौरव यादव ने बताया कि इस आतंकवादी मॉड्यूल को लश्कर-ए- तैयबा के सक्रिय मैंबर फिरदौस अहमद भट्ट द्वारा चलाया जा रहा है।
गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जम्मू-कश्मीर के राहपोरा खुदवानी के उज़ैर उल हक और खेरवान के राज मुहम्मद अन्दलीब के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके कब्ज़े से दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), दो हैंड ग्रेनेड, दो मैगज़ीनों समेत एक .30 बोर का पिस्तौल और 24 कारतूस, आठ डैटोनेटर, एक टाइमर स्विच और चार बैटरियाँ भी बरामद की हैं।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यह ख़ुफिय़ा जानकारी मिली कि लश्कर- ए- तैयबा द्वारा हथियारों और विस्फोटकों की बड़ी खेपों की तस्करी के लिए पंजाब की सरहद का प्रयोग किया जा रहा है और इस मॉड्यूल के दो सदस्यों द्वारा कत्थू नंगल क्षेत्र में यह खेप प्राप्त किये जाने की संभावना है, पंजाब पुलिस अमृतसर के एसएसओसी विंग ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल करके इलाके में एक विशेष मुहिम चलाई और दोनों मुलजिमों को हथियारों की खेप समेत काबू कर लिया।
उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि गिरफ़्तार किये गए दोनों मुलजिमों को फिरदौस अहमद भट्ट द्वारा इस दहशती गिरोह में भर्ती किया गया था और इस आतंकवादी गिरोह द्वारा देश की शान्ति और सद्भावना को भंग करने के लिए इन गुर्गों को जम्मू-कश्मीर और पंजाब में रणनीतिक महत्व वाले स्थानों और प्रमुख शख्सियतों को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल करने की योजना बनाई जा रही थी।
डीजीपी ने बताया कि गिरफ़्तार किये गए दोनों मुलजिम अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के द्वारा फिरदौस अहमद भट्ट के लगातार संपर्क में थे और उसने गुरूवार को अमृतसर से हथियारों की खेप प्राप्त करके कश्मीर घाटी लाने के लिए इन दोनों गुर्गों को भेजा था।
एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिन्दर सिंह मान द्वारा अधिक विवरण साझे करते हुए बताया गया कि यह भी पता लगा है कि मुलजिम उज़ैर उल हक, जोकि फिरदौस अहमद भट्ट का रिश्तेदार है, को पहले जि़ला कुलगाम में पत्थरबाजी करने के दो मामलों में गिरफ़्तार किया गया था। जब कि राज मुहम्मद अन्दलीब का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
उन्होंने कहा कि लश्कर- ए- तैयबा के पूरे आतंकवादी नैटवर्क और खेप के स्रोत का पता लगाने के लिए और जांच की जा रही है।
इस सम्बन्धी पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल अमृतसर में गैर-कानूनी गतिविधियों ( रोकथाम) एक्ट (यू.ए.पी.ए.) की धारा 13, 17, 18 और 20, आर्म्ज़ एक्ट की धारा 25, विस्फोटक एक्ट की धारा 3, 4 और 5 और भारतीय दंड संहिता ( आइपीसी) की धाराएं 109, 115 और 120- बी के अंतर्गत एफआईआर नंबर 42 तारीख़ 14.10.2023 के अधीन मामला दर्ज किया गया है।

Post Views: 70
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: aap punjablatest news punjabLatest Punjab Newslive newsnews punjabPunjab Governmentpunjab govtpunjab latest newspunjab newsPunjab news todaypunjab politicspunjabi newstoday news punjab
ShareTweetPin
Previous Post

सहकारी बैंक मुलाजिमों द्वारा मुख्यमंत्री राहत फंड में 39.33 लाख रुपए का योगदान

Next Post

आरएएफ ने पटियाला शहरवासियों को दिया भयमुक्त एवं पुख्ता सुरक्षा वातावरण का भरोसा,निकाला फ्लैग मार्च 

Related Posts

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा
BREAKING

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत
BREAKING

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख
BREAKING

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
BREAKING

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका
BREAKING

रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

February 4, 2026
0
नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं
BREAKING

नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं

February 2, 2026
0
Next Post
आरएएफ ने पटियाला शहरवासियों को दिया भयमुक्त एवं पुख्ता सुरक्षा वातावरण का भरोसा,निकाला फ्लैग मार्च 

आरएएफ ने पटियाला शहरवासियों को दिया भयमुक्त एवं पुख्ता सुरक्षा वातावरण का भरोसा,निकाला फ्लैग मार्च 

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist