Tuesday, October 20, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home INDIA

पशु पालन और डेयरी विकास मंत्री कुलदीप धालीवाल द्वारा गुजरात के अमूल प्लाटों का दौरा

admin by admin
2022-04-22
in INDIA, PUNJAB, WORLD
Reading Time: 1 min read
A A
0
पशु पालन और डेयरी विकास मंत्री कुलदीप धालीवाल द्वारा गुजरात के अमूल प्लाटों का दौरा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

Table of Contents

Toggle
  • RelatedPosts
  • गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 271वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 539 स्थानों पर छापेमारी; 215 व्यक्ति गिरफ्तार
  • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता
  • पंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘एस.आई.ए.एल. पेरिस 2026’ में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च
  • श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर
  • पंजाब में अवैध माइनिंग के खिलाफ चार अलग-अलग जगहों पर छापे, भारी मात्रा में मशीनरी और वाहन ज़ब्त
  • गैंगस्टरां ते वार’ का 270वां दिन: पंजाब पुलिस ने 500 ठिकानों पर की छापेमारी; 175 व्यक्ति काबू

RelatedPosts

गैंगस्टरां ते वार का 267वां दिन: पंजाब पुलिस ने 522 स्थानों पर की छापेमारी; 232 काबू

गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 271वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 539 स्थानों पर छापेमारी; 215 व्यक्ति गिरफ्तार

2026-10-19
0

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता

2026-10-19
0

पंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘एस.आई.ए.एल. पेरिस 2026’ में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

2026-10-18
0
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

2026-10-18
0
पंजाब में अवैध माइनिंग के खिलाफ चार अलग-अलग जगहों पर छापे, भारी मात्रा में मशीनरी और वाहन ज़ब्त

पंजाब में अवैध माइनिंग के खिलाफ चार अलग-अलग जगहों पर छापे, भारी मात्रा में मशीनरी और वाहन ज़ब्त

2026-10-17
0
ऑपरेशन कवच’: विद्यार्थी-केंद्रित निवारक पुलिसिंग पहल का उद्देश्य ‘कनेक्ट, डिटेक्ट, प्रोटेक्ट’ के त्रि-स्तरीय मॉडल के माध्यम से साथियों के दबाव को सुरक्षा में बदलना

गैंगस्टरां ते वार’ का 270वां दिन: पंजाब पुलिस ने 500 ठिकानों पर की छापेमारी; 175 व्यक्ति काबू

2026-10-17
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
पंजाब में डेयरी पदार्थों को और मानक बनाने और अंतरराष्ट्रीय मंडीकरण के लिए अमूल से सहयोग माँगा – कुलदीप धालीवाल
आनंद शहर (गुजरात) 22 अप्रैल (प्रेस की ताकत बयूरो)-:  पशु पालन और डेयरी विकास मंत्री कुलदीप धालीवाल पंजाब में डेयरी फार्मिंग को उत्साहित करने के लिए पिछले तीन दिन से गुजारत के दौरे पर हैं, जहाँ उन्होंने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के चेयरमैन समेत कई अन्य माहिरों के साथ विचार-चर्चाएं कीं। आज उनकी तरफ से अनंद शहर और गांधीनगर में अमूल के अलग-अलग प्लाटों का दौरा किया गया जहाँ अमूल के अधिकारियों के साथ मीटिंग करके पंजाब में दूध से बनने वाले पदार्थों को अन्य मानक बनाने के लिए सहयोग की माँग की है।
इस दौरे संबंधी जानकारी देते हुये कुलदीप धालीवाल ने बताया कि अमूल भी पंजाब के वेरका अदारे की तरह सहकारी अदारा है, जिसके डेयरी पदार्थ विश्व स्तर पर बड़ी पहचान बने हुए हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में उनकी सरकार का मुख्य लक्ष्य है कि पंजाब में सहकारिता लहर को और मज़बूती से चलाया जाये जिससे सहायक किसानी धंधों से किसानों को जोड़ कर किसानी को लाभप्रदधंधा बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब में वेरका के द्वारा राज्य के बहुसंख्यक गाँव डेयरी के सहकारी धंधे से जुड़े हुए हैं और अगले पाँच साल में राज्य के सभी गाँवों को इस मुहिम के साथ जोड़ा जायेगा।
डेयरी विकास मंत्री ने कहा कि हालाँकि पंजाब एक खेती प्रधान राज्य है, परन्तु हमारे किसान कृषि के साथ-साथ किसी न किसी रूप में पशु पालन के धंधे से भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभी बहुत से किसान रिवायती पशु पालन के पेशे से ही जुड़े हुए हैं, परन्तु पंजाब सरकार की तरफ से पेशेवर डेयरी फार्मिंग के साथ किसानों को जोडऩे के लिए किसानों को नयी तकनीकों संबंधी प्रशिक्षण देने के साथ-साथ सब्सिडी पर नये उपकरण भी मुहैया भी करवाए जाएंगे।
कुलदीप धालीवाल ने कहा कि अमूल एक सहकारी अदारा है जिसके काम-काज की जानकारी हासिल करने के लिए उनकी तरफ से यह दौरा किया गया था। उन्होंने बताया कि अमूल के प्रबंधकों से उन्होंने पंजाब में दूध से तैयार होने वाले पदार्थों की हर तकनीकी सहायता करने की अपील की है। इसके साथ ही मंत्री ने बताया कि पंजाब में सहकारिता लहर के द्वारा तैयार होने वाले पदार्थों के अंतरराष्ट्रीय स्तर मंडीकरण के लिए भी अमूल से सहयोग लेने संबंधी भी विचार-विमर्श किया गया।

कुलदीप धालीवाल ने अपने इस दौरे के दौरान राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के मुख्यालय, अमूलफेड, गांधीनगर, गुजरात डेयरी प्लांट, आईस क्रीम प्लांट, डेयरी प्लांट, चाकलेट प्लांट, बुल्ल ब्रीडिंग फार्म, डॉ. वी. कुरीन म्युजिय़म, सरदार पटेल असेंबली हॉल, डी.सी. एस. सन्देसर का दौरा किया।

गुजरात कोआपरेटिव मिल्क मार्किटिंग फैडरेशन लिमिटेड (जी.सी.एम.एम.एफ.), अनंद के एम.डी गुजरात डॉ. आर.एस. सोढी, सी.ओ.ओ जैइन मेहता, ए.जी.एम एच.पी. राठौड़, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के चेयरमैन मनीश शाह, कैरा जि़ला सहकारी दूध उत्पादक यूनियन लिमिटेड (अमूल डेयरी), अनंद, गुजरात के एम.डी अमित व्यास, कुलदीप सिंह, एच.ओ, कोआर्डीनेटर अमरजीत सिंह और भारतीय ग्रामीण प्रबंधन संस्थान, अनंद, गुजरात के डायरैक्टर उमाकांत दास के साथ मुलाकतें की
Post Views: 150
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: AGM H.P. RathoreAmul plants in Anand Shahar and GandhinagarAnand Dr. R.S. SodhiC.O.O Jaiin MehtaChairman National Dairy Development BoardChairman National Dairy Development Board Manish ShahCoordinator Amarjit Singh and Indian Rural Management Institute Anand’s Director Umakant Dash.H.O. Kuldeeep SinghManaging Director Gujarat Cooperative Milk Marketing Federation LimitedMD Kaira District Cooperative Milk Producer Union Limited (Amul Dairy) Amit VyasPunjab Animal Husbandry and Dairy Development Minister Kuldeep Singh Dhaliwal
ShareTweetPin
Previous Post

सरकारी स्कूलों में आधुनिक तर्ज पर मानक शिक्षा दी जायेगी – मीत हेअर

Next Post

DGP PUNJAB, TWO ADGPS AMONG 149 POLICE PERSONNEL GETS COVID-19 VACCINATION BOOSTER JAB

Related Posts

गैंगस्टरां ते वार का 267वां दिन: पंजाब पुलिस ने 522 स्थानों पर की छापेमारी; 232 काबू
BREAKING

गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 271वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 539 स्थानों पर छापेमारी; 215 व्यक्ति गिरफ्तार

2026-10-19
0
BREAKING

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता

2026-10-19
0
BREAKING

पंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘एस.आई.ए.एल. पेरिस 2026’ में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

2026-10-18
0
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर
BREAKING

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

2026-10-18
0
पंजाब में अवैध माइनिंग के खिलाफ चार अलग-अलग जगहों पर छापे, भारी मात्रा में मशीनरी और वाहन ज़ब्त
BREAKING

पंजाब में अवैध माइनिंग के खिलाफ चार अलग-अलग जगहों पर छापे, भारी मात्रा में मशीनरी और वाहन ज़ब्त

2026-10-17
0
ऑपरेशन कवच’: विद्यार्थी-केंद्रित निवारक पुलिसिंग पहल का उद्देश्य ‘कनेक्ट, डिटेक्ट, प्रोटेक्ट’ के त्रि-स्तरीय मॉडल के माध्यम से साथियों के दबाव को सुरक्षा में बदलना
BREAKING

गैंगस्टरां ते वार’ का 270वां दिन: पंजाब पुलिस ने 500 ठिकानों पर की छापेमारी; 175 व्यक्ति काबू

2026-10-17
0
Next Post
DGP PUNJAB, TWO ADGPS AMONG 149 POLICE PERSONNEL GETS COVID-19 VACCINATION BOOSTER JAB

DGP PUNJAB, TWO ADGPS AMONG 149 POLICE PERSONNEL GETS COVID-19 VACCINATION BOOSTER JAB

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist