Monday, June 22, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

पढ़ेगा इंडिया तभी तो सवाल करेगा और आगे बढ़ेगा इंडिया:-ओंकार सिंह

admin by admin
April 1, 2022
in BREAKING
Reading Time: 1 min read
A A
0
पढ़ेगा इंडिया तभी तो सवाल करेगा और आगे बढ़ेगा इंडिया:-ओंकार सिंह
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

Big Breaking: लक्षद्वीप में 47 साल पुराना शराबबंदी कानून निरस्त कर दिया गया है

Big Breaking: लक्षद्वीप में 47 साल पुराना शराबबंदी कानून निरस्त कर दिया गया है

June 15, 2026
0
🚨 BREAKING NEWS: क्रिप्टो ट्रेडर्स पर इनकम टैक्स विभाग का बड़ा एक्शन, 44,000 से ज्यादा लोगों को नोटिस!

🚨 BREAKING NEWS: क्रिप्टो ट्रेडर्स पर इनकम टैक्स विभाग का बड़ा एक्शन, 44,000 से ज्यादा लोगों को नोटिस!

June 14, 2026
0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

स्कूल सेवा का माध्यम है कोई उद्योग नही।

निजि स्कूलों का करोड़ो रूपये टैक्स माफ और बच्चों की फीस पूरी।

निजी स्कूलों को टैक्स माफ तो आम जनता का क्यो नहीं ?

निजी स्कूलों की वार्षिक शुल्क व फीस वृद्धि के मामले में अभिभावकों का साथ देते हुए इनैलो प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह ने कहाकि सरकार को निजी स्कूलों की चिंता है अभिभावकों की नही। कोरोनाकाल में आम व्यक्ति का जीना दुश्वार हुआ है, रोजगार व कमाई के स्त्रोत खत्म हुए हैं, बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के कारण जहां अभिभावकों के इंटरनेट के खर्चे बढ़े हैं वहीं महंगे मोबाइल व लैपटॉप बच्चों को लेकर देना मजबूरी का सौदा बना। इतना सबकुछ होने के पश्चात बच्चे मोबाइल व इंटरनेट के आदि हो गए जिसके कारण उनकी आंखों की रोशनी भी कम हुई और दूसरी तरफ निजी स्कूलों के कोरोनाकाल में स्थायी व चल खर्चो में कमी आई, बिजली का बिल,गाड़ियों के डीजल व ड्राइवर का खर्च तो न के बराबर रह गया, फिर भी इन स्कूलों ने बच्चों को न तो ट्यूशन फीस में ओर न ही वार्षिक शुल्क में कोई रियायत दी। उल्टा फीस में 50 से 80 प्रतिशत तक ट्यूशन फीस की वृद्धि कर दी, कई स्कूलों ने तो वार्षिक शुल्क को ट्यूशन फीस में जमा करके 12 किश्तों में विभाजित करके नई ट्यूशन फीस लागू कर दी। इतना सबकुछ होने के बावजूद भी सरकार मूक दर्शक तो बनी ही रही साथ ही कोरोनाकाल का करोड़ो रूपये प्रॉपर्टी टैक्स भी सरकार ने निजी स्कूलों का माफ कर दिया। अर्बन लोकल बॉडी के पत्र क्रमांक 8/19/2021 दिनांक 6/12/2021 के निजि शिक्षण संस्थानों का असेसमेंट वर्ष 2021-22 का प्रोपर्टी टैक्स माफ कर दिया गया। जन सूचना अधिकार अधिनियम के 2005 के तहत प्राप्त सूचना अनुसार अम्बाला छावनी के स्पोर्ट्स ग्राउंड एसडी सभा का 82,500 रुपये, कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मेरी का 1,37,500 रुपये, डीएवी पब्लिक स्कूल का 82,500 रुपये, एसडी कॉलेज सोसाइटी के 2,75,000 रूपये, लार्ड महावीर पब्लिक स्कूल का 1,37,500 रुपये माफ किया गया। करोड़ो रूपये टैक्स माफ करने वाले मंत्री ने क्या यह भी देखा कि निजी स्कूलों ने कोरोनाकाल में बच्चों को क्या छूट दी ? शिक्षा सेवा का माध्यम है लाभ कमाने की विष्य वस्तु नही लेकिन सरकार अप्रत्यक्ष रूप से निजी शिक्षा संस्थानों को लाभन्वित करने के साथ साथ इनके विकास व विस्तार में सहयोग कर रही है। शिक्षा का अधिकार एक मजाक बनकर रह गया है। अचानक बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था बनाए धारा 134A की समाप्ति के नोटिफिकेशन जारी करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जिन बच्चों का पहले ही या पुर के वर्षों में धारा 134A के तहत महंगे स्कूलों का दाखिला हो चुका है उनके गरीब अभिभावक आगे इन महंगे स्कूलों की फीस व अन्य चार्जेज कैसे अदा करेंगे यह चिंता का विषय है। पढ़ेगा इंडिया तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया का नारा धरातल पर सफल होगा तभी भारत विश्वगुरु बन सकता है लेकिन यहां के सत्तासीन नेता शायद यह भूल गए हैं कि भारत मे लोकतंत्र है, यहां राजा माँ के पेट से पैदा नही होता बल्कि जनता चुनती है। कितने अफसोस कि बात है कि भारत मे महंगी मेडिकल शिक्षा के कारण यूक्रेन जैसे छोटे से देश मे हमारे बच्चे मेडिकल शिक्षा के लिए जाते हैं। मोके के सरकारों के लिए इससे ज्यादा शर्मनाक बात नही हो सकती। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार धरातल पर देखे तो आज प्रदेश की बेटियां या तो सड़को पर बैठी है या बेरोजगारी के कारण घर पर हैं। आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर व ऐएनएम वर्कर इनका प्रमाण है। उन्होंने कहाकि इनैलो सरकार आने पर सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों के मुकाबले अधिक विकसित तो किया ही जाएगा साथ ही निजी स्कूलों के सम्बंध में भी ऐसी नीति बनाई जाएगी जिससे प्रत्येक बच्चे की उत्तम व रोजगारपरक शिक्षा तो मिले ही साथ ही शिक्षा का व्यवसायीकरण भी बन्द हो।

Post Views: 69
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
ShareTweetPin
Previous Post

ਵਜ਼ੀਫੇ ਵਾਸਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ ਬਣਾਉਣ ਲਈ 4 ਅਤੇ 5 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਲਾਏ ਜਾਣਗੇ ਕੈਂਪ

Next Post

rulet oyna canlı bahis Rulet On Line Casino Oyunu Ve En Sevilen 7 Türkçe Rulet Sitesi

Related Posts

Big Breaking: लक्षद्वीप में 47 साल पुराना शराबबंदी कानून निरस्त कर दिया गया है
BREAKING

Big Breaking: लक्षद्वीप में 47 साल पुराना शराबबंदी कानून निरस्त कर दिया गया है

June 15, 2026
0
🚨 BREAKING NEWS: क्रिप्टो ट्रेडर्स पर इनकम टैक्स विभाग का बड़ा एक्शन, 44,000 से ज्यादा लोगों को नोटिस!
BREAKING

🚨 BREAKING NEWS: क्रिप्टो ट्रेडर्स पर इनकम टैक्स विभाग का बड़ा एक्शन, 44,000 से ज्यादा लोगों को नोटिस!

June 14, 2026
0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा
BREAKING

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत
BREAKING

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख
BREAKING

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
BREAKING

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
Next Post

rulet oyna canlı bahis Rulet On Line Casino Oyunu Ve En Sevilen 7 Türkçe Rulet Sitesi

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist