Odisha Train Accident ओडिशा में बालेश्वर जिले के बाहानागा बाजार स्टेशन से दो किलोमीटर दूर पनपना के पास 2 जून की शाम को हुए भयावह रेल हादसे के लिए रेलवे कर्मचारियों की गलतियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। इस दुर्घटना के लिए मुख्य रूप से स्टेशन मास्टर एस.वी.महान्ति को जिम्मेदार ठहराया गया है। रिपोर्ट में ट्रैक में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न होने की बात कही गई।सिग्नल में गड़बड़ी के कारण बालेश्वर बाहानगा रेल हादसा हुआ था। सिग्नल एवं टेलीकम डिपार्टमेंट में एकाधिक गलतियों की वजह से यह दुर्घटना हुई है। इसके लिए मुख्य रूप से स्टेशन मास्टर एस.वी.महान्ति को जिम्मेदार ठहराया गया है।
हादसे के पीछे रेलवे कर्मचारियों की कई गलतियां













