बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शुक्रवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जनता दल (यूनाइटेड) का अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बैठक में अध्यक्ष पद छोड़ दिया और नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इस महत्वपूर्ण मोड़ पर पार्टी को उनके नेतृत्व की आवश्यकता होगी, जबकि वह खुद अपना चुनाव लड़ने में व्यस्त होंगे।
सूत्रों ने कहा कि पार्टी के भीतर अधिकांश प्रमुख नेताओं का मानना था कि नीतीश को 2024 में लोकसभा चुनावों से पहले संगठन की कमान संभालनी चाहिए। सूत्रों के अनुसार, नीतीश ने कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से पार्टी अध्यक्ष का पद संभालने के इच्छुक नहीं हैं, लेकिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के फैसले का पालन करेंगे। सदस्यों ने हाथ उठाकर नीतीश के अध्यक्ष बनने का समर्थन किया।













