पटियाला, 18-05-2023 (प्रेस की ताकत)– शिव सेना हिंदुस्तान की व्यापार शाखा हिंदुस्तान व्यापार सेना जिला पटियाला की एक बैठक श्री के के गाबा पंजाब प्रधान की अध्यक्षता में पार्टी के कार्यालय आर्य समाज चौक में हुई। इस बैठक में विशेष रुप से मार्गदर्शन करने के लिए शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन गुप्ता जी पहुंचे हुए थे।
हिंदुस्तान व्यापार सेना जिला पटियाला के पदाधिकारी श्री कृष्ण लाल बंसल जिला चेयरमैन पटियाला अशोक कुमार आनंद जिला महासचिव पटियाला पुनीत मित्तल जिला उपाध्यक्ष पटियाला, श्री सतीश आनंद जिला खजांची पटियाला, श्री प्रदीप अहूजा जिला कार्यकारिणी सदस्य पटियाला, श्री शनि अग्रवाल प्रधान किताब वाला बाजार पटियाला, श्री भूपिंदर ग्रेवाल प्रधान गुरु नानक नगर, श्री जनक फरार उप प्रधान पटियाला एवं श्री अमरजीत बंटी चेयरमैन युवा सेना पंजाब इत्यादि नेता उपस्थित रहे।
आज की बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर हाल ही में पंजाब सरकार द्वारा कमर्शियल एवं इंडस्ट्री के बिजली के बिलों में की गई भारी बढ़ोतरी का जोरदार विरोध करते हुए कहा कि पंजाब में इंडस्ट्री और व्यापार बहुत ही घाटे में चल रहा है ऐसी हालत में बिजली के फिक्स चार्जिंज, एवं बिजली के रेटों में भारी बढ़ोतरी के कारण व्यापारी वर्ग एवं इंडस्ट्री वर्ग में भारी गुस्सा है पंजाब में अगर इंडस्ट्री और बब्बर को बढ़ावा देना है तो पंजाब सरकार को अपने इस फैसले पर दोबारा विचार करना होगा।
शिव सेना हिंदुस्तान गोपाल शाखा हिंदुस्तान भोपाल सेना जिला पटियाला की बैठक में इस बात पर भी बड़ी हैरानी व्यक्त की गई कि हर साल छोटे और बड़े दुकानदारों के लाइसेंस रिन्यू की डेट से पहले बुनियादी करवा कर याद करवाया जाता था परंतु इस बार बुनियादी कराने की वजह सीधा ही जुर्माना लगाया जा रहा है जिसका व्यापारी वर्ग में भारी असंतोष है शिव सेना हिंदुस्तान एवं हिंदुस्तान व्यापारी सेना जिला पटियाला यह जोरदार मांग करती है कि इस मामले में नगर निगम पटियाला जुर्माने को वापस ले और बिना जुर्माने के दुकानदारों के लाइसेंस नवीनीकरण किया जाए।
इस मामले में शिव सेना हिंदुस्तान के व्यापार शाखा के पंजाब अध्यक्ष श्री केके गाबा के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल जल्दी ही नगर निगम कमिश्नर पटियाला से मुलाकात करेगा।













